शेखपुरा में 1000 बेड की तैयारी, डेढ़ सौ बेड का कोविड केयर तैयार

जिले में कोविड-19 से लड़ने के लिए दवाइयों की है पर्याप्त व्यवस्था शेखपुरा का पॉलिटेक्निक कॉलेज में 1000 बेड की हो रही तैयारी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 11:12 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 11:12 PM (IST)
शेखपुरा में 1000 बेड की तैयारी, डेढ़ सौ बेड का कोविड केयर तैयार
शेखपुरा में 1000 बेड की तैयारी, डेढ़ सौ बेड का कोविड केयर तैयार

जागरण संवाददाता, शेखपुरा:

शेखपुरा जिले में जैसे-जैसे कोविड-19 की परेशानी बढ़ रही है और संक्रमित लोगों की संख्या में वृद्धि हो रही है वैसे-वैसे जिला प्रशासन के द्वारा तैयारी भी तेज कर दी गई है। जिले में शेखोपुरसराय के पॉलिटेक्निक कॉलेज में 1000 बेड की तैयारी हो रही है। वहीं जखराज स्थान के कोविड केयर में ऑक्सीजन सिलेंडर से युक्त डेढ़ सौ बेड तैयार है। सभी तरह की दवाई की व्यवस्था जिले में पर्याप्त मात्रा में है और लोगों को सावधानी से रहने की सलाह दी जा रही है।

इसकी जानकारी देते हुए शेखपुरा जिला सिविल सर्जन डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने बताया कि जिले में जखराज स्थान कोविड केयर में डेढ़ सौ बेड का अस्पताल तैयार है। पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था है और उसे ऑक्सीजन सिलेंडर से युक्त कर दिया गया है। कोविड-19 से लड़ने के लिए दवाई की भी पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था है और पॉजिटिव पाए जाने वाले लोगों को दवाई का किट उपलब्ध करा दिया जाता है। कोविड-19 से जिले में अब तक 50 से अधिक लोग हो चुके हैं ठीक जासं, शेखपुरा:

शेखपुरा में कोविड-19 से अब तक 50 से अधिक लोग ठीक हो गए हैं। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई हैवहीं जिले में जांच में भी तेजी है और कोविड-19 का टीकाकरण भी तेजी से किया जा रहा है। इसकी जानकारी शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान दी गई। सिविल सर्जन डॉक्टर कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह और अपर समाहर्ता सत्य प्रकाश शर्मा इसमें शामिल हुए। बताया गया कि जिले में 17274 लोगों का सैंपल 1 मार्च से 16 अप्रैल तक लिए गए जिसमें 209 लोग पॉजिटिव पाए गए । जिले में 50 लोग ठीक हो चुके हैं और अब 156 लोग एक्टिव केस हैं जबकि आइसोलेशन केंद्र जखराज स्थान में 35 लोग भर्ती हैं। जिले में मृतकों की संख्या 3 बताई गई है। शेखपुरा जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या 16 है जबकि 37 जगहों पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जिले में आरटीपीसीआर से 11329 जांच किए गए हैं। ट्रूनेट मशीन से 1338 जांच हुए हैं। जबकि एंटीजन कीट से 4617 लोगों की जांच की गई है।

chat bot
आपका साथी