शेखपुरा में सभी आठ पंचायत में नये चेहर

सदर प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र की मतगणना का काम मंगलवार की सुबह आठ बजे से डायट परिसर प्रारंभ हुआ। मतगणना केंद्र पर काफी गहमागहमी के बीच जांच-पड़ताल के बाद प्रत्याशियों और मतगणना कर्मी सहित अन्य लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा था। वही कोविड-19 जांच सभी के लिए अनिवार्य कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 10:48 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 10:48 PM (IST)
शेखपुरा में सभी आठ पंचायत में नये चेहर
शेखपुरा में सभी आठ पंचायत में नये चेहर

जागरण संवाददाता, शेखपुरा:

सदर प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र की मतगणना का काम मंगलवार की सुबह आठ बजे से डायट परिसर प्रारंभ हुआ। मतगणना केंद्र पर काफी गहमागहमी के बीच जांच-पड़ताल के बाद प्रत्याशियों और मतगणना कर्मी सहित अन्य लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा था। वही कोविड-19 जांच सभी के लिए अनिवार्य कर दिया गया। परिणाम आने जब शुरू हुए तो एक तरफ से वर्तमान मुखिया के हारने के संकेत मिलने लगे।

सबसे पहला चुनाव परिणाम मेहूस पंचायत का आया। जहां निवर्तमान मुखिया चितरंजन कुमार को पूर्व मुखिया जयराम सिंह ने 296 मतों से पराजित किया। इसी तरह से धीरे-धीरे चुनाव परिणाम आते गए और निवर्तमान मुखिया को शिकस्त मिलती गई। केवल एक सीट पर ही निवर्तमान मुखिया की गोतनी को जीत मिली।

गवय पंचायत का चुनाव भी काफी उलटफेर वाला रहा। यहां भी निवर्तमान मुखिया तीसरे स्थान पर रहे। जबकि मुन्ना यादव की पत्नी सोनाली राय ने यहां जीत दर्ज की और राजीव कुमार की पत्नी प्रियंका कुमारी दूसरे स्थान पर रही। सोनाली राय ने 368 मतों से जीत हासिल की। उलटफेर का एक चुनाव परिणाम औधे पंचायत में भी देखने को मिला। यहां बिहटा गांव निवासी निविता देवी ने निवर्तमान मुखिया इंदु देवी को एक्कसी मतों से पराजित किया। पैन पंचायत में भी चुनाव परिणाम चौंकाने वाला रहा और पूर्व मुखिया राजेश कुमार ने निवर्तमान मुखिया मोनी महतो को 316 मतों से पराजित कर दिया।

जबकि लोदीपुर पंचायत में भी निवर्तमान मुखिया को हार का सामना पड़ा। यहां से गीता देवी ने 264 मतों से जीत दर्ज की।

कोसरा पंचायत में भी निवर्तमान मुखिया को मात देते हुए सोनी कुमारी ने जीत हासिल की। जबकि कुसुंभा पंचायत में जबरदस्त उलटफेर रहा और सामान्य वर्ग की सीट से अनुसूचित जाति के उम्मीदवार संजय पासवान ने कौशलेन्द्र महतो को पराजित कर विजय पताका लहराया। वहीं कारे पंचायत में बालमुकुंद यादव की पत्नी प्रियंका कुमारी ने जीत हासिल करने में सफल रही। यहां से बालमुकुंद के भाई की पत्नी मुखिया थी।

chat bot
आपका साथी