बिहार केसरी के जीवन से सीख लेने की जरूरत: तेजस्वी

शेखपुरा। राजद की ओर से रविवार को प्रथम मुख्यमंत्री व बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की जयंती मनाई गई। समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शामिल हुए। उन्होंने सबसे पहले श्रीकृष्ण सिंह चौक पर श्री बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:49 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:49 PM (IST)
बिहार केसरी के जीवन से सीख लेने की जरूरत: तेजस्वी
बिहार केसरी के जीवन से सीख लेने की जरूरत: तेजस्वी

शेखपुरा। राजद की ओर से रविवार को प्रथम मुख्यमंत्री व बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की जयंती मनाई गई। समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शामिल हुए। उन्होंने सबसे पहले श्रीकृष्ण सिंह चौक पर श्री बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि श्रीबाबू की जीवनी पढ़कर बहुत कुछ सीखने को मिलता है। आज कोई भी नेता उनसे अपनी तुलना नहीं कर सकेगा। वे नीति व सिद्धांत के साथ काम करते थे।

उन्होंने वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए महंगाई के मुद्दे पर कहा कि पहले महंगाई पर भाजपा के नेता महंगाई को डायन कहते थे। पेट्रोल डीजल और घरेलू गैस की कीमतें रोज नए रिकार्ड बना रही हैं। उन्होंने कहा की सरकार के द्वारा लाये गए नल जल योजना,हर घर नल का जल सब हवा हवाई है। इसमें काफी भ्रष्टाचार हो रहा है।

तेजस्वी यादव ने कहा हम युवा पीढ़ी सबको साथ लेकर चलते हैं। हम आने वाली पीढि़यों के बारे में भी चिता करते हैं। मुंगेर यूनिवर्सिटी का नाम श्री कृष्ण सिंह के नाम पर रखे जाने की बात विधानसभा में उठाने एवं सरकार के समक्ष रखने की बात कही। साथ ही श्रीबाबू को भारत रत्न की मांग का समर्थन किया।

राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री जयप्रकाश यादव ने श्री बाबू को याद करते हुए कहा बिहार की जनता के लिए उनका संपूर्ण समर्पण लोग हमेशा याद रखेंगे। इस मौके पर विधायक विजय सम्राट, प्रहलाद यादव, विधान पार्षद संजय कुमार, पूर्व प्राचार्य रामविलास सिंह, राजद जिलाध्यक्ष संजय कुमार, सतपाल यादव, राजद नेता रवि कुमार, नबेन्दू झा,रामदेव यादव, महेंद्र यादव, सुनील वत्स, सीपीआइ नेता प्रभात पांडे, मुकेश कुमार, अविनाश कुमार, प्रभा कुमारी, संतोष स्वर्णकार,पिकू कुमार सहित कई अन्य दलों के लोग भी मौजूद थे। राजद के प्रदेश महासचिव अनिल शंकर सिन्हा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी