30 से अधिक बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेशन में नहीं हो रही देखभाल

शेखपुरा जिले में 30 से अधिक बुजुर्ग कोविड-19 से पॉजिटिव है और वे होम आइसोलेशन में हैं। इन बुर्जुगों को सरकारी मापदंड के अनुसार देखभा नहीं हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:02 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 06:15 AM (IST)
30 से अधिक बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेशन में नहीं हो रही देखभाल
30 से अधिक बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेशन में नहीं हो रही देखभाल

जासं, शेखपुरा: शेखपुरा जिले में 30 से अधिक बुजुर्ग कोविड-19 से पॉजिटिव है और वे होम आइसोलेशन में रह रहे। बरबीघा की एक महिला पावापुरी में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़े के अनुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों में 60 साल से अधिक उम्र के 30 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हैं। जिसमें 80 साल से अधिक उम्र के 5 बुजुर्ग कोविड-19 पॉजिटिव है। इनमें 85 साल के तीन बुजुर्ग शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार 70 साल से अधिक उम्र के 5 कोविड-19 के पॉजिटिव है। अन्य लोग 60 साल से अधिक और 70 साल से कम उम्र के हैं । इन बुजुर्गों में 7 महिलाएं भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार बरबीघा के सामाचक की 80 वर्षीय महिला, नसीबचक 60 वर्षीय महिला, कोइरीबीघा की 84 वर्षीय पुरुष, महावीर चौक के 62 वर्षीय पुरुष, चंदूकुआं की 62 वर्षीय महिला कोविड-19 पॉजिटिव है। इसी तरह शेखपुरा के अरियरी प्रखंड के हुसैनाबाद कि 60 वर्षीय महिला, सहित गोहद में तीन पॉजिटिव है। शेखपुरा के बादशाहपुर की 60 वर्षीय महिला पॉजिटिव है। अरियरी के गोहदा की 70 वर्षीय पुरुष, 65 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय पुरुष कोविड-19 पॉजिटिव है। इसी तरह शेखोपुरसराय में 60 वर्षीय पुरुष, 65 वर्षीय पुरुष, डीह के 70 वर्षीय महिला और पुरुष पॉजिटिव है। नीमी गांव में 65 पुरुष पॉजिटिव है। घाटकुसुंभा के गगौर में चार तथा चेवाड़ा के लोहान में दो बुजुर्ग पॉजिटिव है।

chat bot
आपका साथी