विवादों को दूर करने का बेहतर मंच लोक अदालत : जिला जज

शेखपुरा। शनिवार को शेखपुरा में लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसका आयोजन जिला विधिक प्राधिकार ने किया। लोक अदालत में जिला जज जितेंद्र कुमार दुबे डीएम इनायत खान एसपी कार्तिकेय के शर्मा के साथ विभिन्न न्यायिक पदाधिकारी भी शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 06:20 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 06:20 PM (IST)
विवादों को दूर करने का बेहतर मंच लोक अदालत : जिला जज
विवादों को दूर करने का बेहतर मंच लोक अदालत : जिला जज

शेखपुरा। शनिवार को शेखपुरा में लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसका आयोजन जिला विधिक प्राधिकार ने किया। लोक अदालत में जिला जज जितेंद्र कुमार दुबे, डीएम इनायत खान, एसपी कार्तिकेय के शर्मा के साथ विभिन्न न्यायिक पदाधिकारी भी शामिल हुए। विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष की हैसियत से अनूठी पहल करते हुए जिला जज जितेंद्र कुमार दुबे ने लोक अदालत में अपने मामले लेकर आई एक महिला आवेदिका से दीप प्रज्वलित कराकर लोक अदालत का शुभारंभ कराया।

कार्यक्रम का संचालन विधिक संघ के सचिव विनोद कुमार सिंह ने किया। इसमें अध्यक्ष अरविद कुमार सिंह तथा उपाध्यक्ष चंद्रमौलेश्वर प्रसाद ने भी संबोधित किया। लोक अदालत में मामलों की सुनवाई के लिए 9 अलग-अलग पीठों का गठन किया गया था। इसमें बैंक, बिजली, टेलीफोन सहित दीवानी और सुलहनीय फौजदारी मुकदमों की भी सुनवाई हुई। जिला जज ने अपने संबोधन में कहा लंबित मामलों के निबटारे के लिए लोक अदालत सबसे बेहतर और सुगम मंच है। इसका लाभ लोगों को उठाना चाहिए। लोक अदालत के बारे में अधिवक्ता और दूसरे प्रबुद्ध लोग भी लोगों को जागरूक करें। लोक अदालत में आये मामलों को निबटाने में बैंक तथा दूसरे विभागों के अधिकारी को भी लचीला रुख अपनाना चाहिए। ताकि इसका लाभ अधिक से अधिक लोग ले सकें। डीएम ने लोक अदालतों के लिए जिला प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद देने की बात कही। लोक अदालत में 526 मामलों का निबटारा

शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 526 मामलों का निबटारा दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह से हुआ। इसमें 214 मामले विभिन्न अदालत के हैं। लोक अदालत में विभिन्न बैंकों के ऋण से जुड़े 312 मामलों का भी निबटारा किया गया। बैंकों के मामलों में एक करोड़ 89 लाख 45 हजार 942 रुपये का सेटलमेंट किया गया। इसमें 76 लाख 19 हजार 558 रुपया मौके पर जमा किया गया।

chat bot
आपका साथी