भूमि विवाद में जमकर मारपीट, एक दर्जन जख्मी

शेखपुरा। शहरी क्षेत्र के जमालपुर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में महिला सहित दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग जख्मी हुए हैं। जख्मी लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जख्मी लोगों में किशोरी मिस्त्री अवध किशोर दुर्गा शर्मा कैलाश शर्मा शंभू कुमार पप्पू कुमार अरुण कुमार आदि भी शामिल हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Aug 2020 09:29 PM (IST) Updated:Sun, 23 Aug 2020 06:19 AM (IST)
भूमि विवाद में जमकर मारपीट, एक दर्जन जख्मी
भूमि विवाद में जमकर मारपीट, एक दर्जन जख्मी

शेखपुरा। शहरी क्षेत्र के जमालपुर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में महिला सहित दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग जख्मी हुए हैं। जख्मी लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जख्मी लोगों में किशोरी मिस्त्री, अवध किशोर, दुर्गा शर्मा, कैलाश शर्मा, शंभू कुमार, पप्पू कुमार, अरुण कुमार आदि भी शामिल हैं। बताया गया दो गोतिया के बीच चल रहे वर्षों से भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार की शाम भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। शाम में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के अधेड़ किशोरी मिस्त्री को बिजली के खंभे में बांधकर मारपीट किया। इसमें दूसरे पक्ष के लोग भी जख्मी हुए। शनिवार की सुबह जब एक पक्ष के लोग शिकायत दर्ज कराने थाना जा रहे थे तब दूसरे पक्ष के लोगों ने बीच रास्ते में सदर अस्पताल के पास रोककर इन लोगों के साथ मारपीट की। इसमें पत्थर से हमला करके एक का सिर भी फोड़ दिया। जख्मी लोगों में एक शिक्षक भी बताये गये हैं। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट को लेकर सदर अस्पताल में भी कुछ समय अफरातफरी का माहौल रहा।

chat bot
आपका साथी