दूसरे की जमीन पर गाड़ा खूंटा, विरोध पर 7 लोगों को जख्मी किया

बुधवार को जिला के कोरमा थाना के बेलौनी गांव में दो पक्षों के बीच जमकर हिसक संघर्ष हुआ। इस संघर्ष में दो महिला तथा एक वृद्ध सहित सात लोग जख्मी हो गये। जख्मी हुए सभी लोग एक ही पक्ष के हैं। इसमें चार लोगों की स्थिति गंभीर बताई गई है। सभी जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हिसक झड़प की सूचना कोरमा थाना को भी दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 06:41 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 06:15 AM (IST)
दूसरे की जमीन पर गाड़ा खूंटा, विरोध पर 7 लोगों को जख्मी किया
दूसरे की जमीन पर गाड़ा खूंटा, विरोध पर 7 लोगों को जख्मी किया

शेखपुरा: बुधवार को जिला के कोरमा थाना के बेलौनी गांव में दो पक्षों के बीच जमकर हिसक संघर्ष हुआ। इस संघर्ष में दो महिला तथा एक वृद्ध सहित सात लोग जख्मी हो गये। जख्मी हुए सभी लोग एक ही पक्ष के हैं। इसमें चार लोगों की स्थिति गंभीर बताई गई है। सभी जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हिसक झड़प की सूचना कोरमा थाना को भी दी गई है। समाचार लिखे जाने तक घायलों का बयान लेने कोई पुलिस अधिकारी सदर अस्पताल नहीं पहुंचे थे। विवाद की जड़ तीन डिस्मिल जमीन बताई जा रही है। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। बुधवार को हुई हिसक झड़प में 65 साल के वृद्ध राजेंद्र ठाकुर के साथ पिकी देवी, नीलम देवी,रामबालक ठाकुर,राकेश कुमार,टिकू कुमार तथा सन्नी कुमार भी शामिल हैं। जख्मी लोगों ने बताया तीन डिस्मिल जमीन के विवाद को सुलझाने के लिए 7 अगस्त को दोनों पक्षों के बीच पंचायती होनी थी। कसी कारण वश पंचायती नहीं हो सकी। इसी को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने बाहरी बदमाशों को बुलाकर बुधवार को जमीन पर जबरन खूंटा गाड़ दिया तथा झोपड़ी भी खड़ी करने लगे। इसी का विरोध करने पर बाहरी बदमाशों की मदद से मारपीट की। इस मारपीट में बदमाशों ने धारदार हथियारों तथा लोहे के राड का भी इस्तेमाल किया।

chat bot
आपका साथी