हरोहर नदी का जलस्तर स्थिर, राहत में सूखा राशन का वितरण

शेखपुरा। जिला में हरोहर नदी का ऊफान अब स्थिर हो गया है। इससे अब घाटकुसुंभा क्षेत्र में पानी उतरने की उम्मीद बढ़ी है। इधर सदर प्रखंड के पुरैना तथा महसार मिडिल स्कूलों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। इस वजह से दोनों स्कूलों में पठन-पाठन को तत्काल बंद कर दिया गया है। बाढ़ का पानी घाटकुसुंभा प्रखंड के गगौर और कोरमा तक फैल गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Aug 2021 11:44 PM (IST) Updated:Thu, 19 Aug 2021 11:44 PM (IST)
हरोहर नदी का जलस्तर स्थिर, राहत में सूखा राशन का वितरण
हरोहर नदी का जलस्तर स्थिर, राहत में सूखा राशन का वितरण

शेखपुरा। जिला में हरोहर नदी का ऊफान अब स्थिर हो गया है। इससे अब घाटकुसुंभा क्षेत्र में पानी उतरने की उम्मीद बढ़ी है। इधर, सदर प्रखंड के पुरैना तथा महसार मिडिल स्कूलों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। इस वजह से दोनों स्कूलों में पठन-पाठन को तत्काल बंद कर दिया गया है। बाढ़ का पानी घाटकुसुंभा प्रखंड के गगौर और कोरमा तक फैल गया है।

वहीं जिला प्रशासन पानी से घिरे मजबूर परिवारों के बीच सूखा राशन वितरण शुरू किया है। एडीएम सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया घाटकुसुंभा में लगभग 3 सौ ऐसे परिवारों को चिहित किया गया है,जो पानी से घिरे हुए हैं। ऐसे प्रत्येक परिवार को सूखा राशन के रूप में चूरा, चना और चीनी उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रत्येक पीड़ित परिवार को ढाई किलो चूरा, एक किलो चना और आधा किलो चीनी दी जा रही है। इसके पहले प्लास्टिक की सीट भी दी गई है। जलस्तर स्थित होने के बावजूद क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति विकराल बनी हुई है। प्रखंड मुख्यालय घाटकुसुंभा के पीएचसी के बाद अब किसान भवन भी पानी प्रवेश कर गया है।

दो दर्जन गांवों का सड़क संपर्क अभी भी पूरी तरह से भंग है। प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई नाव लोगों की जरूरतें पूरी नहीं कर रही है। लोगों को खतरा मोल लेकर अपने जुगाड़ से आना-जाना पड़ रहा है। एडीएम ने बताया इस पानी से घरों,संपत्ति तथा फसलों को हुए नुकसान का भी आकलन कराया जा रहा है। प्रखंड की 5 पंचायतों के 27 गांव जल जमाव से प्रभावित हैं। --

बचाव के लिए रेड रीबन लगाया

सड़कों पर बह रहे बाढ़ के पानी से बचाव के लिए सड़क के दोनों किनारे पर रेड रीबन लगाया गया है। बताया गया घाटकुसुंभा में कई स्थानों पर बाढ़ का पानी सड़क से बह रहा है। ऐसी स्थिति में वाहनों तथा पैदल यात्रियों को कोई खतरा नहीं हो इसको लेकर ऐसे स्थानों पर सड़क के दोनों किनारे रेड रीबन लगा दिया गया है। इससे पानी बह रही सड़कों पर चलने वालों की सुरक्षा होगी।

chat bot
आपका साथी