जमीन विवाद में फुफेरे भाई की गोली मार कर हत्या

शेखपुरा। गुरुवार की सुबह शेखोपुरसराय के रहिचा गांव में जमीन और नाली के विवाद में गोली मारकर फुफेरे भाई की हत्या कर दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 07:28 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:14 AM (IST)
जमीन विवाद में फुफेरे भाई की गोली मार कर हत्या
जमीन विवाद में फुफेरे भाई की गोली मार कर हत्या

शेखपुरा। गुरुवार की सुबह शेखोपुरसराय के रहिचा गांव में जमीन और नाली के विवाद में गोली मारकर फुफेरे भाई की हत्या कर दी गई। हत्या के आरोपी को गांव वालों ने उसके अपने ही घर में कैद कर दिया। बाद में पुलिस ने सभी को गांव वालों से बचाकर बाहर निकाला। इसमें हत्या आरोपी तीन लोगों गिरफ्तार कर लिया गया। एक हत्या में शामिल हथियार भी बरामद कर लिया गया। मृतक युवक की पहचान राजेश पासवान के रूप में की गई। मारपीट में युगेश्वर पासवान, कमलेश पासवान सहित अन्य भी जख्मी हो गए। इस मामले में शिवकुमार पासवान सहित सात को आरोपी बनाया गया है।

इस संबंध में एसपी दयाशंकर ने बताया कि जमीन के पुराने विवाद को लेकर बच्चों के बीच विवाद को बड़ा बना दिया गया। इसी विवाद में परिवार के लोग उलझ गए। फिर दोनों तरफ से मारपीट होने लगी। इसमें कई लोग जख्मी हुए जबकि दूसरी तरफ से गोलीबारी शुरू कर दी गई। जिसमें राजेश पासवान को गोली लगी। घायल अवस्था में पुलिस की मदद से सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर गांव वालों के द्वारा हत्या आरोपी पूरे परिवार को घर में बंद कर दिया। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। डीएसपी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचा और हत्या आरोपी पूरे परिवार को घर से निकाल कर पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। वहीं से एक हथियार भी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि आक्रोशित गांव वाले हत्या आरोपी की पिटाई भी करना चाहते थे। पुलिस की मदद से सभी को सुरक्षित निकाला गया। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक दयाश्कर ने बताया कि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिकी दर्ज करने के आवेदन दिया गया है। उधर पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम करने के बाद परिवार वालों के हवाले कर दिया गया है। बताया जाता है कि मृतक राजेश का ममेरा भाई उसी के गांव में बस गया था। दोनों परिवार के बीच थोड़ी सी जमीन को लेकर विवाद था। बाद में नाली को लेकर भी विवाद होने लगा।

chat bot
आपका साथी