पुष्करणी शिव मंदिर परिसर में गंदगी का अम्बार

शेखपुरा। शेखपुरा बाईपास में सड़क किनारे स्थित है पुष्करणी शिवमंदिर। यहां शिवरात्रि

By Edited By: Publish:Fri, 04 Mar 2016 05:43 PM (IST) Updated:Fri, 04 Mar 2016 05:43 PM (IST)
पुष्करणी शिव मंदिर परिसर में गंदगी का अम्बार

शेखपुरा। शेखपुरा बाईपास में सड़क किनारे स्थित है पुष्करणी शिवमंदिर। यहां शिवरात्रि को लेकर विशेष अनुष्ठान होता है। इसके अलावे हर सप्ताह यहां पर शिव परिचर्चा का भी आयोजन होता है। यह शिव मंदिर तालाब के किनारे पर स्थित है, मगर इसकी हालत यह है कि तालाब सहित समूचे परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। तालाब में लोग प्रतिमाओं का विसर्जन करते हैं। प्रतिमाओं के विसर्जन से तालाब का पानी दूषित हो रहा है। और-तो-और आस-पास के लोग इसी तालाब में अपने जानवरों को भी धोते हैं। समूचे तालाब में कहीं भी एक सीढ़ी नहीं है। इससे शिवरात्रि तथा सावन महीने में श्रद्धालुओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस मंदिर से जुड़े एक सामाजिक कार्यरत अनिल कुमार चौधरी बताते हैं कि शिवरात्रि को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है। इसके लिए तालाब तथा मंदिर परिसर की भी सफाई का इंतजाम किया जा रहा है। अनिल ने बताया कि शिवरात्रि को लेकर भक्तों की सुविधा का भी ख्याल रखा जा रहा है। अनिल बताते हैं कि कुछ साल पहले चोरों ने इस शिव मंदिर से शिव ¨लग ही चुरा लिया था। इसके बाद दूसरा शिव ¨लग लाकर यहां उसका प्राण प्रतिष्ठा किया गया है। इस पुष्करणी शिव मंदिर में शिव रात्रि का उत्सव काफी-धूमधाम से मनाया जाता है।

chat bot
आपका साथी