लाभकारी खेती को कृषि तकनीक अपनाने पर बल

शेखपुरा। गुरुवार को शेखपुरा में जिला स्तरीय रबी महोत्सव का आयोजन हुआ। उद्घाटन जिला के नोडल पदाधिकारी राजीव प्रसाद ने किया। सरकार ने रबी सीजन के लिए राज्य के वरीय कृषि पदाधिकारी राजीव को शेखपुरा जिला का नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 11:14 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 11:14 PM (IST)
लाभकारी खेती को कृषि तकनीक अपनाने पर बल
लाभकारी खेती को कृषि तकनीक अपनाने पर बल

शेखपुरा। गुरुवार को शेखपुरा में जिला स्तरीय रबी महोत्सव का आयोजन हुआ। उद्घाटन जिला के नोडल पदाधिकारी राजीव प्रसाद ने किया। सरकार ने रबी सीजन के लिए राज्य के वरीय कृषि पदाधिकारी राजीव को शेखपुरा जिला का नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया है। कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी शिवदत्त सिंहा, आत्मा के निदेशक अरविद कुमार सहित कई पदाधिकारी और कृषि विज्ञान केंद्र के विज्ञानी भी शामिल हुए। इसी तरह का आयोजन 25 अक्टूबर से जिला के प्रखंडों में होगा। एक दिन के कार्यक्रम में किसानों को रबी की खेती तकनीक पर आधारित तरीके से करने की सलाह दी गई। कहा गया किसानों की फसलों का उचित दाम दिलाने और किसानों की आर्थिक हालत सुधारने के लिए सरकार ने कई तरह के कार्यक्रम शुरू किए हैं। इसका लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए कृषि विभाग काम कर रहा है। खेती में बीज की बुआई से लेकर उसकी कटाई, भंडारण, इसके पहले सिचाई, कीटनाशक का छिड़काव, खर-पतवार के नियंत्रण आदि की भी जानकारी दी गई। किसानों को बताया गया सरकार ने अनुदानित कीमत पर उन्नत किस्म के बीज की भी व्यवस्था की है। कार्यक्रम में कई किसानों ने प्रश्न पूछकर खेती से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में पशुपालन, बागवानी तथा मसाला की खेती की भी जानकारी किसानों को दी गई। रबी फसलों में गेहूं के अलावे सरसो, मसूर, चना, मटर की खेती की जानकारी दी गई। किसानों को बागवानी में आम, अमरूद, पपीता, केला और सब्जी की खेती करने के तरीके भी बताये गये। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक भी शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी