जिले में करो योग, रहो निरोग की थीम पर हुआ योगासन

शेखपुरा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सोमवार को जगह-जगह समारोह का आयोजन किया गया। कई जगह योग प्रशिक्षक मौजूद रहे तो कुछ जगहों पर आनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में सामाजिक शैक्षणिक और राजनीतिक संगठनों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:16 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:16 PM (IST)
जिले में करो योग, रहो निरोग की थीम पर हुआ योगासन
जिले में करो योग, रहो निरोग की थीम पर हुआ योगासन

शेखपुरा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सोमवार को जगह-जगह समारोह का आयोजन किया गया। कई जगह योग प्रशिक्षक मौजूद रहे तो कुछ जगहों पर आनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक संगठनों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

साई कालेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिग

शेखपुरा के शेखोपुरसराय के ओनामा में संचालित साईं कालेज आफ टीचर ट्रेनिग में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यूजीसी के निर्देश के अनुसार, इसका आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कॉलेज के विद्यार्थी जुड़े। उनकों प्रशिक्षण दिया गया। महाविद्यालय के अध्यक्ष अंजेश कुमार ने कहा कि साथ रहे, घर पर रहे थीम के तहत योग का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें योगासन और प्रणयाम आदि की जानकारी दी गई। समारोह में सहायक प्राध्यापक सर्वेश कुमार राय, विश्वजीत कुमार, राजेश कुमार, प्रियंका कुमारी, राजाराम, रघुवीर, मनीष, महेंद्र आदि मौजूद थे।

संस्कार पब्लिक स्कूल : शेखपुरा नगर परिषद के संस्कार पब्लिक स्कूल में भी योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इसका आयोजन हुआ। इसका आयोजन जूम एप पर किया गया। स्कूल के प्रबंधक विनोद कुमार ने बताया कि इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। योग प्रशिक्षक आशीष आर्य और शारीरिक शिक्षक अमर कुमार के द्वारा स्कूल के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को योग का प्रशिक्षण दिया गया और उन्हें अपने जीवन में नियमित रूप से योग को अपनाने की सलाह भी दी गई।

जिला शिक्षा कार्यालय : शेखपुरा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शारीरिक शिक्षक गौरव कुमार द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी नंदकिशोर राम के साथ पवन कुमार, अजय कुमार, विजय कुमार, पंकज कुमार, अभ्यास मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुरारी प्रसाद को योग का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही बताया गया कि योग करना निरोग रहने का सबसे मूल मंत्र है और इसे नियमित रूप से जीवन में अपनाकर ही स्वस्थ रहा जा सकता है।

भाजपा कार्यालय : शेखपुरा जिला भाजपा कार्यालय, बाजीतपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी से जुड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसका आयोजन जिला प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह की देखरेख में किया गया। योग प्रशिक्षक रितेश आर्य एवं संटू राज द्वारा सभी को योग का प्रशिक्षण दिया गया और नियमित रूप से इसे जीवन में उतारने की सलाह दी गई। मौके पर जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार के साथ-साथ कारू सिंह, संजीत प्रभाकर, मनोज सिन्हा, विपिन मंडल, आनंद प्रकाश, मणिकांत, वरुण कुमार, पंकज कुमार, मनोज तूफानी, भूपेश कुमार, रामजाने, हसीबउर रहमान, अजय कुमार व राम प्रसाद आदि मौजूद रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा भी योग शिविर का आयोजन किया गया। वहीं, अरियरी में वृंदावन गांव में पतंजलि योगपीठ द्वारा योग शिक्षक रंजीत कुमार ने सभी को योग कराया। साई योग केंद्र में भी योग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

chat bot
आपका साथी