पत्नी-बच्चे सहित जिला जज भी पॉ•िाटिव निकले

शेखपुरा। शेखपुरा के जिला जज कोरोना पॉ•िाटिव मिले हैं। जिला जज शेखपुरा। शेखपुरा के जिला जज कोरोना पॉ•िाटिव मिले हैं। जिला जज की जांच रिपोर्ट शुक्रवार की देर रात आई। इसके पहले एडीजे की रिपोर्ट भी पॉ•िाटिव आ चुकी है। एसीएमओ डॉ केएमपी सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया जिला जज के साथ उनकी पत्नीएक पुत्र तथा उनका रसोईया भी कोरोना पॉ•िाटिव पाये गये हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:18 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:09 AM (IST)
पत्नी-बच्चे सहित जिला जज भी पॉ•िाटिव निकले
पत्नी-बच्चे सहित जिला जज भी पॉ•िाटिव निकले

शेखपुरा। शेखपुरा के जिला जज कोरोना पॉ•िाटिव मिले हैं। जिला जज की जांच रिपोर्ट शुक्रवार की देर रात आई। इसके पहले एडीजे की रिपोर्ट भी पॉ•िाटिव आ चुकी है। एसीएमओ डॉ केएमपी सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया जिला जज के साथ उनकी पत्नी,एक पुत्र तथा उनका रसोईया भी कोरोना पॉ•िाटिव पाये गये हैं। सभी लोग होम आइसोलेशन में हैं। शनिवार को एसीएमओ के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने जिला जज के सरकारी आवास पर जाकर होम आइसोलेशन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के साथ जरूरी चिकित्सकीय सलाह दी। उसके साथ ही शेखपुरा के सिविल कोर्ट से जुड़े न्यायिक पदाधिकारी तथा कर्मी के साथ अधिवक्ता सहित दो दर्जन से अधिक कोरोना पॉ•िाटिव हो चुके हैं।

--

24 नये पॉजिटिव मिले,17 स्वस्थ हुए

जागरण संवाददाता, शेखपुरा: शनिवार को जिला में कोरोना के 24 नये पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही 17 पुराने रोगी स्वस्थ्य भी हुए हैं। नये पॉजिटिव लोगों में जिला जज,उनकी पत्नी,पुत्र तथा रसोईया भी शामिल हैं। एसीएमओ ने बताया पिछले 24 घंटे में 24 नये मरीज मिलने के साथ ही जिला में कुल पॉजिटिव लोगों की संख्या 2083 हो गई है। इसमें 1892 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। शनिवार को प्रखंडों में एंटीजेन जांच में शेखपुरा में 11,बरबीघा, शेखोपुरसराय में 3-3, अरियरी में 2 तथा चेवाड़ा में 1 पॉजिटिव मिला है। घाटकुसुम्भा में कोई पॉजिटिव नहीं मिला है। शनिवार को रैपिड एंटीजेन किट से ढ़ाई हजार से अधिक सैम्पल की जांच की गई। एक दिन में इतनी अधिक संख्या में जांच का यह पहला अवसर है।

chat bot
आपका साथी