पांची में दबंगों ने बांस लगाकर बंद कर दिया रास्ता

शेखपुरा। शेखोपुरसराय में दबंगों की दबंगई शुक्रवार को इस रूप में सामने आई और पुराने रास्ते को बांस लगाकर दबंगों ने बंद कर दिया। मना करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसको लेकर स्थानीय पुलिस में आवेदन दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मौके पर गश्ती गाड़ी को भेजकर लोगों को समझाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 11:41 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 11:41 PM (IST)
पांची में दबंगों ने बांस लगाकर बंद कर दिया रास्ता
पांची में दबंगों ने बांस लगाकर बंद कर दिया रास्ता

शेखपुरा। शेखोपुरसराय में दबंगों की दबंगई शुक्रवार को इस रूप में सामने आई और पुराने रास्ते को बांस लगाकर दबंगों ने बंद कर दिया। मना करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसको लेकर स्थानीय पुलिस में आवेदन दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मौके पर गश्ती गाड़ी को भेजकर लोगों को समझाया जा रहा है।

इस मामले में जानकारी देते हुए पीड़ित पक्ष से प्रताप कुमार उर्फ शिवदानी ने बताया कि गांव के ही महेश प्रसाद, बबलू कुमार, विष्णु कुमार, अशोक कुमार इत्यादि लोगों के द्वारा बांस लगाकर उनके घर जाने के रास्ते को बंद कर दिया गया जबकि यह काफी पुराना रास्ता था।

उसने बताया कि ये लोग काफी दबंग हैं और अक्सर खून-खराबा भी करते रहते हैं। इसी डर से हम लोग चुप रहते हैं। बता दें कि इस गांव में जमीन विवाद अथवा छोटे-छोटे विवाद पर मारपीट और गोलीबारी की घटनाएं भी होती रही है। शेखोपुरसराय अस्पताल में महिला की मौत

शेखोपुरसराय अस्पताल में सड़क हादसे में घायल महिला की मौत हो गई। यह हादसा शेखोपुरसराय और नवादा जिले के शाहपुर रोड में जमुआवां गांव के पास घाटी। इसमें लखीसराय जिले के नौरंगा गांव निवासी 50 वर्षीय राधा देवी की मौत होने की बात बताई जा रही है। वह दीपक कुमार के साथ बाइक पर बैठकर अपने माइका माफी गांव जा रही थी। तभी ब्रेकर के पास वह बाइक से गिर गई और जख्मी हो गई। इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

मटोखर मजार पर लगे मेले में दूसरे शुक्रवार को भी मारपीट

जागरण संवाददाता, शेखपुरा : शेखपुरा सदर प्रखंड के मटोखर मजार पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं की लगी भीड़ के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की यह घटना पैन गांव और बिहटा गांव के लोगों बीच हुई। मजार के प्रबंधक के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।

हालांकि, एक युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया परंतु उसे छोड़ दिया गया। इस मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि मजार पर प्रत्येक शुक्रवार को भारी संख्या में लोग कोविड-19 नियम का उल्लंघन कर रहे हैं और यहां पूजा अर्चना कर रहे हैं। यहां बलि देने की प्रथा है। उसी को लेकर यहां लोगों की भीड़ जुटती है।

पिछले शुक्रवार को भी पिजड़ी और कारे गांव के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। बताया जाता है कि लोगों के द्वारा हथियार भी यहां लहराये गए थे। पुलिस के आने पर मामला को शांत कराया गया।

chat bot
आपका साथी