कांग्रेस ने कहा-बिहार में राजद हमारा बड़ा भाई, अनंत सिंह पर चल रहा मंथन

कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने कहा है कि बिहार में राजद हमारा बड़ा भाई है और बाहुबली नेता अनंत सिंह को मुंगेर का टिकट दिए जाने पर अभी मंथन चल रहा है। पप्पू यादव से भी बात नहीं हुई है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Wed, 23 Jan 2019 01:39 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jan 2019 08:43 PM (IST)
कांग्रेस ने कहा-बिहार में राजद हमारा बड़ा भाई, अनंत सिंह पर चल रहा मंथन
कांग्रेस ने कहा-बिहार में राजद हमारा बड़ा भाई, अनंत सिंह पर चल रहा मंथन

शेखपुरा, जेएनएन। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश सिंह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए बन रहे महागठबंधन में बिहार में राजद बड़े भाई की भूमिका में रहेगा, मगर कांग्रेस की भी अपनी हैसियत कम नहीं है।

उन्होंने कहा कि यूपी में जिस तरह से मायावती और अखिलेश यादव ने कांग्रेस को अलग रखकर आपस में सीटों का बंटवारा कर लिया, वैसी स्थिति बिहार में नहीं आने वाली। अखिलेश ङ्क्षसह मंगलवार को शेखपुरा में महागठबंधन के मिलन समारोह में शामिल होने आए थे। 

अनंत सिंह के टिकट पर स्पष्ट की स्थिति 

उन्होंने कहा कि मोकामा के विधायक अनंत ङ्क्षसह को मुंगेर से कांग्रेस का टिकट देकर महागठबंधन का संयुक्त उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी के भीतर मंथन चल रहा है। बिहार में महागठबंधन में सीटों को लेकर लगभग बात तय हो चुकी है और सीटों के बंटवारे में कांग्रेस की हैसियत दमदार होगी। एनडीए के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर राहुल गांधी ही सर्वमान्य चेहरा होंगे।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-पप्पू यादव से नहीं हुई है बात

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने.कहा है कि पप्पू सिंह या पप्पू यादव से अभी कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के प्रति जनता के मन मे विश्वास बढा है। गत विस चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने किसानों से कर्ज माफी का वादा किया था उसे सत्ता मे आते ही दो दिन मे पूरा किया। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार जुमले बाजी से जनता को बरगला रही है।

chat bot
आपका साथी