विष्णु धाम में पूजा करने पहुंचे सीजेएम, अध्यक्ष ने किया स्वागत

शेखपुरा जिले के बरबीघा का प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक विष्णु धाम सामस मंदिर में सीजेएम संजय कुमार सपरिवार पूजा करने के लिए गुरुवार की सुबह पहुंचे। मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह के द्वारा उनका स्वागत किया गया। साथ ही इस मौके पर उन्हें विष्णुधाम का मोमेंटो भेंट किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Aug 2020 10:54 PM (IST) Updated:Fri, 28 Aug 2020 06:17 AM (IST)
विष्णु धाम में पूजा करने पहुंचे सीजेएम, अध्यक्ष ने किया स्वागत
विष्णु धाम में पूजा करने पहुंचे सीजेएम, अध्यक्ष ने किया स्वागत

जासं, शेखपुरा: शेखपुरा जिले के बरबीघा का प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक विष्णु धाम सामस मंदिर में सीजेएम संजय कुमार सपरिवार पूजा करने के लिए गुरुवार की सुबह पहुंचे। मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह के द्वारा उनका स्वागत किया गया। साथ ही इस मौके पर उन्हें विष्णुधाम का मोमेंटो भेंट किया गया। इस अवसर पर सीजेएम साथ उनके पिता एनके सिंह भी मौजूद रहे।वे सेवानिवृत्त आईएएस रहे हैं। मौके पर मंदिर निर्माण के लिए उनके द्वारा 11 हजार की सहायता राशि भी दान स्वरूप प्रदान किया। अध्यक्ष ने कहा कि मंदिर में पूजा करने के लिए सीजेएम सपरिवार पहुंचे। जिसके बाद उनका मंदिर समिति के द्वारा स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण में सभी के द्वारा तन-मन-धन से सहयोग दिया जा रहा है। यहां एक भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। इसी क्रम में सीजेएम के द्वारा भी सहयोग राशि दी गई है। विष्णु धाम सामस उत्तर भारत के तिरुपति के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसमें जन-जन का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने अन्य लोगों से भी इसमें सहयोग की अपील की है।

chat bot
आपका साथी