बाल विज्ञान कांग्रेस में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

शेखपुरा। 27 वीं विज्ञान कांग्रेस के तहत शुक्रवार को संस्कार पब्लिक स्कूल में बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। इसमें जिला के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के डेढ़ सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रतिभागियों ने विज्ञान में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 10:02 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 06:18 AM (IST)
बाल विज्ञान कांग्रेस में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
बाल विज्ञान कांग्रेस में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

शेखपुरा। 27 वीं विज्ञान कांग्रेस के तहत शुक्रवार को संस्कार पब्लिक स्कूल में बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। इसमें जिला के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के डेढ़ सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रतिभागियों ने विज्ञान में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। उप जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत शेखर ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि छात्र- छात्राएं हमेशा विज्ञान के रचनात्मक पहलू को अंगीकार करें। उन्होंने विज्ञान के शिक्षकों से भी अपील की कि बच्चों मे विज्ञान को लोकप्रिय बनाने में अपनी पूरी क्षमता और शिक्षण कला का इस्तेमाल करने की अपील की। इस बार के विज्ञान कांग्रेस में स्वस्थ्य राष्ट्र के लिए विज्ञान का नवाचार को विषय बनाया गया है। अतिथि ने कहा कि विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को नवाचार के रूप में इस्तेमाल करने से देश और समाज को लाभ होगा। अतिथि ने विज्ञान को और सरल एवं सुगम बनाने पर •ाोर दिया। कहा कि आम बच्चों में विज्ञान के प्रति रुझान और झुकाव बढ़े इसके लिए यह जरूरी है। मौके पर कई प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। इसमें 10 से 17 वर्ष के स्कूली छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। स्कूल के प्रिसिपल विनोद कुमार ने भी विचार व्यक्त किए।

chat bot
आपका साथी