परंपरागत उल्लास के साथ मना रंगोत्सव

शेखपुरा। जिले में परंपरागत तरीके से होली मनाई गई। होली को लेकर दो दिन लोगों में भारी उ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Mar 2021 06:52 PM (IST) Updated:Tue, 30 Mar 2021 06:52 PM (IST)
परंपरागत उल्लास के साथ मना रंगोत्सव
परंपरागत उल्लास के साथ मना रंगोत्सव

शेखपुरा। जिले में परंपरागत तरीके से होली मनाई गई। होली को लेकर दो दिन लोगों में भारी उत्साह देखा गया। होली की खुमारी का असर मंगलवार को भी बाजार में दिखा। दो दिनों की खुमारी की वजह से मंगलवार को भी अधिकांश दुकानें बंद रहीं। इसके पहले रविवार को होलिका दहन तथा सोमवार को रंगों की होली खेली गई। होली की उमंग सबसे अधिक किशोर-किशोरियों तथा बच्चों में देखी गई।

होली को लेकर जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए थे। विधि-व्यवस्था के लिए जिला के 90 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात करने के साथ समूचे जिले में पुलिस गश्ती की व्यवस्था की गई थी। रविवार को लोगों ने धार्मिक अनुष्ठान करके होलिका दहन का किया। शेखपुरा ए मारवाड़ी टोला में मारवाड़ी समाज के लोगों ने विशेष रूप से होलिका दहन का कार्यक्रम किया। सोमवार को पहले मिट्टी की होली और दोपहर बाद रंग-गुलाल की होली खेली गई।

मिट्टी और रंगों की होली को लेकर किशोरों व बच्चों की टोली सोमवार की सुबह से ही उधम मचाती रही। देर शाम तक यही स्थिति शहर की सड़कों तथा गांव की गलियों में देखी गई। शेखपुरा शहर से सटे मंदना गांव में लोगों ने पौराणिक हनुमान मंदिर के प्रांगण में जुटकर होली खेली। मंदना में यह होली कई पीढि़यों से खेली जा रही है। आस-पास के कई दूसरे गांव के लोग भी मंदना की होली में शामिल हुए। होली के अवसर पर कई गांवों में सामूहिक होली गायन का कार्यक्रम हुआ। बरबीघा के माउर में ध्वजा पूजन के साथ होली की शुरुआत होती है। यहां गांव भर में लोग जुटते हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक भी होली में लोगों के साथ दिखे। होलिका दहन में वे नीमी गांव में सपरिवार शामिल हुए। वहीं होली खेलने पुलिस लाइन पहुंचे।

chat bot
आपका साथी