भाजपा का 91 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का गठन

शेखपुरा। भाजपा की जिला कार्यसमिति का गठन कर लिया गया है। इसका अनुमोदन प्रदेश से भी कर दिय

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 06:56 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 06:56 PM (IST)
भाजपा का 91 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का गठन
भाजपा का 91 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का गठन

शेखपुरा। भाजपा की जिला कार्यसमिति का गठन कर लिया गया है। इसका अनुमोदन प्रदेश से भी कर दिया गया। जिलाध्यक्ष सुधीर बिद ने 26 पदाधिकारी समेत 91 सदस्यीय जिला कार्यसमिति सदस्यों की टीम बनाई है। कार्यसमिति में पार्टी के सभी खेमों के सदस्यों को जगह दी गई है।

जारी सूची के अनुसार उपाध्यक्ष के रूप में अरविद कुमार, हीरा लाल सिंह, मुकेश कुमार, विपिन मंडल, ब्रजेश कुमार, बबीता देवी, केदार साव, उमाशंकर राम को मनोनीत किए गए हैं। महामंत्री के पद पर संजय कुमार उर्फ कारु सिंह, अरविद कुमार नीमी, जयप्रकाश गुप्ता, मंत्री के पद पर नरेश चंद्रवंशी, शंभू शरण पांडे ,रणजीत चौहान ,गोपाल गोयल, शांति देवी, उषा देवी ,शैलेंद्र कुमार, अनिल सिंह का मनोनीत किए गए हैं।

कोषाध्यक्ष के रूप में राम प्रसाद बिद, मीडिया प्रभारी के रूप में सुनील कुमार, टुनटुन कुमार, मनोज कुमार, का मनोनयन हुआ है। प्रवक्ता के पद पर नवल किशोर पासवान, राजीव सिन्हा , विभूति कुमार सिंह का मनोनयन हुआ है। डॉ पुनम शर्मा, डॉ के शंभू, संजीत प्रभाकर, शंभू शरण पटेल, मनोज सिन्हा सहित 91 कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी