कराई गई विभिन्न सैरातों की बंदोबस्ती

शेखपुरा। शनिवार को विभिन्न सैरातों की बंदोबस्ती के लिए सशक्त समिति ने बैठक की। बैठक में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Feb 2017 03:07 AM (IST) Updated:Mon, 27 Feb 2017 03:07 AM (IST)
कराई गई विभिन्न सैरातों की बंदोबस्ती
कराई गई विभिन्न सैरातों की बंदोबस्ती

शेखपुरा। शनिवार को विभिन्न सैरातों की बंदोबस्ती के लिए सशक्त समिति ने बैठक की। बैठक में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश कुमार सिन्हा, अध्यक्ष चमरू पासवान, उपाध्यक्ष रौशन कुमार, सशक्त समिति के सदस्यों के अलावा बंदोबस्ती में बोली लगाने के लिए कुल 13 लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश कुमार सिन्हा ने बताया कि नगर परिषद कार्यालय में आयोजित इस बंदोबस्ती में शामिल 13 लोगों ने बोली लगाया। इसके तहत गौशाला स्टैण्ड की बंदोबस्ती रंजय कुमार के नाम पर 1 लाख 94 हजार और इन्हीं के नाम से टीन टिकिट बिक्री की बंदोबस्ती 69500 में की गई। इसी तरह से गोपालबाद स्टैंड की बंदोबस्ती 2 लाख 27 हजार में राजीव कुमार के नाम पर और बरबीघा बाजार की बंदोबस्ती 5 लाख 43 हजार 500 रुपये में दिवाकर ¨सह के नाम से हुई। इन्होंने बताया कि बस स्टैंड, टैक्सी, मैक्सी एवं टेम्पो स्टैंड की बंदोबस्ती में किसी ने भी हिस्सा नहीं लिया। जिसके लिए अगली तिथि 27 फरवरी तय की गई है।

chat bot
आपका साथी