नए कृषि कानून के विरोध में किया सड़क जाम

शेखपुरा। किसान संगठनों के भारत बंद का शेखपुरा में सोमवार को मिला-जुला असर रहा। महागठबंधन दलों ने बंद का समर्थन किया। बंद को लेकर समर्थकों ने शहर में चौक-चौराहों पर जाम लगाया तथा रैली भी निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 11:45 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 11:45 PM (IST)
नए कृषि कानून के विरोध में किया सड़क जाम
नए कृषि कानून के विरोध में किया सड़क जाम

शेखपुरा। किसान संगठनों के भारत बंद का शेखपुरा में सोमवार को मिला-जुला असर रहा। महागठबंधन दलों ने बंद का समर्थन किया। बंद को लेकर समर्थकों ने शहर में चौक-चौराहों पर जाम लगाया तथा रैली भी निकाली। बाजार बंद कराने के लिए क्षेत्रीय विधायक विजय सम्राट भी राजद का झंडा थामकर सड़कों पर निकले। दोपहर एक बजे तक बाजार में बंद का अधिक असर दिखा। इसके बाद दुकानें खुल गई। इसके पहले बंद समर्थकों ने इंदाय स्थित राजद कार्यालय से बाइपास तिरमुहानी तक लगभग 4 किमी लंबी रैली निकाली। इसमें विधायक विजय सम्राट के साथ राजद नेताओं संजय सिंह,विजय कुमार यादव,राजेंद्र प्रसाद यादव,शंभू यादव,कांग्रेस के शिवशंकर प्रसाद, राम किशुन सिंह, श्रवण सिंह, दिनेश प्रसाद, सीपीआई के प्रभात कुमार पांडे,निधीश कुमार गोलू, केदार राम, सुबीदा देवी, माले के विजय कुमार, कमलेश मानव, राजेश राय, कमलेश प्रसाद, सीपीएम के बीरबल शर्मा सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बंद को लेकर सुबह 7 बजे से ही लोगों ने मोर्चा संभालकर दल्लू चौक को जाम कर दिया। बाद में लोगों ने तिरमुहानी बाइपास को जाम करके बरबीघा-शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय उच्चपथ पर भी आवागमन ठप कर दिया। बंद की वजह से सुबह में स्कूल जाने वालों बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ी। लंबी दूरी की कुछ बसें सुबह चली,मगर उसके बाद उनका परिचालन नहीं हुआ। दोपहर तक स्थानीय परिवहन का परिचालन भी बाधित रहा। शुरू में बाजार की कुछ दुकाने खुली और कुछ बंद रही,मगर बंद समर्थकों के रैली से लौटते ही दोपहर बाद दुकानें खुल गई। एक तरह से बंद को आम जनता का सहयोग नहीं मिल पाया।

chat bot
आपका साथी