शेखपुरा में टीका अभियान में बेहतर कार्य करने वाले पुरस्कृत

कोविड टीकाकरण अभियान में बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को मंगलवार को सम्मानित किया गया। शेखपुरा पीएचसी के द्वारा यह आयोजन हुआ। बताया गया 17 सितंबर को हुए टीका महाअभियान में शेखपुरा जिला को समूचे राज्य में तीसरा स्थान प्रदान किया गया है। इसमें जिला में सबसे बेहतर कार्य शेखपुरा प्रखंड में हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 10:55 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 10:55 PM (IST)
शेखपुरा में टीका अभियान में बेहतर कार्य करने वाले पुरस्कृत
शेखपुरा में टीका अभियान में बेहतर कार्य करने वाले पुरस्कृत

जागरण संवाददाता, शेखपुरा : कोविड टीकाकरण अभियान में बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को मंगलवार को सम्मानित किया गया। शेखपुरा पीएचसी के द्वारा यह आयोजन हुआ। बताया गया 17 सितंबर को हुए टीका महाअभियान में शेखपुरा जिला को समूचे राज्य में तीसरा स्थान प्रदान किया गया है। इसमें जिला में सबसे बेहतर कार्य शेखपुरा प्रखंड में हुआ। इसी को लेकर मंगलवार को डॉ अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में समारोह हुआ। इसमें 90 चिकित्सकों और दूसरे स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। इसमें नर्स,डाटा इंट्री आपरेटर,यूनिसेफ,केयर इंडिया के कर्मी को भी सम्मानित किया गया। कर्मियों को संबोधित करते हुए एमआईओसी डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा लोगों को कोरोना की जांच,इलाज और उनको टीकाकृत करने में स्वास्थ्यकर्मियों ने खुद की परवाह किए बिना अपनी जिम्मेवारी निभाई है। टीका को लेकर आम लोगों में जो भ्रम था उसे भी तोड़ने में स्वास्थ्यकर्मियों ने काफी प्रयास किया है। इसी प्रयास का परिणाम है कि आज लोग स्वयं टीका लेने के लिए केंद्रों पर आ रहे हैं। चार महीने पहले गांव की बात तो दूर शहर तक में लोग टीका कर्मियों को देखकर घर के दरवाजा बंद कर लेते थे। इस स्थिति को बदलने में स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मियों ने बेहतर कार्य किया है। इसी संयुक्त प्रयास का फल है कि आज जिला कि लगभग दो-तिहाई आबादी टीकाकृत हो चुकी है। यह प्रयास आगे भी चलता रहेगा।

सिलाव में 1020 लोगों को लगा टीका

संवाद सूत्र, सिलाव : मंगलवार को कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर पीएचसी सिलाव के द्वारा कुल 20 सत्र लगाने की व्यवस्था की गई थी। पर 18 सत्र पर ही क्षेत्र में वैक्सीनेशन का कार्य पूरा हुआ। दो सत्रों पर वैक्सीनेशन नहीं किए जाने के मामले में पूछे जाने पर स्वास्थ्य प्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि पीएचसी के द्वारा प्लानिग जो बनाई गई थी, वह प्लानिग गलत था, जिसके चलते शाहपुर कृपा बिगहा और सिकंदरा में वैक्सीनेशन का कार्य नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 20 जगहों में मात्र 18 जगहों पर सत्र लगाया गया, जहां पर कुल 1020 लोगों का टीकाकरण किया गया है। बताया कि शाहपुर कृपा बिगहा में लगाए गए एएनएम का स्वास्थ्य खराब होने के कारण पटना में इलाज के लिए भर्ती है, जबकि सिकंदरा में प्रतिनियुक्त की गई एएनएम को राजगीर भेजा गया था। जिसके कारण इन जगहों पर वैक्सीनेशन का कार्य नहीं हो पाया।

chat bot
आपका साथी