जिले के 24 पैक्सों व दो व्यापार मंडल किसानों से खरीदेंगे धान

चालू सीजन में जिला के 24 पैक्सों को धान खरीद का निर्देश दिया गया है। ये वैसे पैक्स हैंजहां अभी चुनाव नहीं हो रहे हैं। इन 24 पैक्सों के अलावे व्यापार मंडल भी किसानों से धान की खरीद करेगें। चालू सीजन में शेखपुरा जिला को 40 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य राज्य मुख्यालय से मिला है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Dec 2019 07:22 PM (IST) Updated:Tue, 03 Dec 2019 06:17 AM (IST)
जिले के 24 पैक्सों व दो व्यापार मंडल किसानों से खरीदेंगे धान
जिले के 24 पैक्सों व दो व्यापार मंडल किसानों से खरीदेंगे धान

शेखपुरा। चालू सीजन में जिले के 24 पैक्सों को धान खरीद का निर्देश दिया गया है। ये वैसे पैक्स हैं,जहां अभी चुनाव नहीं हो रहे हैं। इन 24 पैक्सों के अलावे व्यापार मंडल भी किसानों से धान खरीदेंगे। चालू सीजन में शेखपुरा जिले को 40 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य राज्य मुख्यालय से मिला है।

पिछले साल 22 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य मिला था और 14 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदारी हुई थी। सोमवार को डीएम इनायत खान ने धान खरीदारी को लेकर समीक्षा बैठक की। इस बैठक में एडीएम सत्यप्रकाश शर्मा,एसडीएम राकेश कुमार,जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार,जिला सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार शर्मा के साथ राज्य खाद्य निगम के अधिकारी भी शामिल हुए। आधिकारिक सूत्र ने बताया कि धान बेचने वाले किसानों को पहले सहकारिता विभाग मे अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए अभी तक 265 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पिछले साल 1881 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। बताया सरकारी निर्देश के तहत 15 नवंबर से ही धान की खरीदारी शुरू हो चुकी है,मगर धान में अभी अधिक नमी की वजह से इसकी खरीदारी शुरू नहीं हो पाई है।

अधिकतम 19 प्रतिशत नमी रहने पर ही धान की खरीदारी होगी। बैठक में डीएम ने पूरी पारदर्शिता के साथ धान की खरीदारी करने का निर्देश दिया है। धान बेचने वाले किसानों को 24 घंटे के भीतर उसकी कीमत बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। पैक्सों तथा व्यापार मंडलों में खरीदे गए धान से चावल बनाने के लिए जिले के 14 राईस मिलों ने अपना आवेदन दिया है। जिले में धान की खरीद 31 मार्च तक की जाएगी तथा राईस मिलों को जून तक चावल देना होगा। 

chat bot
आपका साथी