जन्मदिन पर राहुल गांधी की लंबी उम्र की कामना

शिवहर । कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:19 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:19 PM (IST)
जन्मदिन पर राहुल गांधी की लंबी उम्र की कामना
जन्मदिन पर राहुल गांधी की लंबी उम्र की कामना

शिवहर । कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने जीां राहुल गांधी की लंबी उम्र की कामना की। वहीं महादलित बस्ती में भोज का आयोजन किया। जबकि, शहर के जीरोमाइल फैमिली रेस्टोरेंट और जय भारत न्यूज एजेंसी के पास कोरोना से बचाव के लिए मास्क, साबुन और सैनिटाइजर का वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. असद ने कहा कि गरीबों, शोषित बेरोजगारों और महिला सशक्तिकरण की आवाज उठाने वाले, निर्भीकता से मोदी सरकार से सवाल करने वाले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर हम सब काफी उत्साहित हैं। कहा कि, आज के दिन से हमें किसी भी परिस्थिति में अपनी विचारधारा को नहीं छोड़ने की प्रेरणा मिलती है। कहा कि, आज से ठीक दो साल पहले जब राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार गए थे तब राजनीति के जानकार राहुल को अपनी राजनीति में बदलाव लाने की सलाह दे रहे थे। लेकिन, राहुल गांधी अडिग रहे और आमजन की सुविधाओं के लिए जंग जारी रखा। कहा कि, हम अपने नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर संकल्प लेते हैं कि हम उनके साथ गांधी और नेहरू की विचारधारा के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष जारी रखेंगे। कांग्रेस जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि राहुल गांधी राजनीति का शुद्धिकरण करना चाहते हैं। साथ ही युवा शक्ति को नेतृत्व देकर देश के विकास की गति तेज करना चाहते हैं जो आज की जरूरत है। मौके पर दर्जनों कांग्रेस नेता मौजूद थे। मौके पर कांग्रेस नेता कमलेश कुमार सिंह, प्रमोद राय, सद्दाम हुसैन, भोला साह व समेत दर्जनों कांग्रेस नेता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी