वाटसएप से नजर, जरूरतमंदों को मदद

शिवहर। कोरोना संक्रमण के मौजूदा दौर में स्थितियां विपरित है। आम जनता में जागरूकता का अभा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 12:21 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 12:21 AM (IST)
वाटसएप से नजर, जरूरतमंदों को मदद
वाटसएप से नजर, जरूरतमंदों को मदद

शिवहर। कोरोना संक्रमण के मौजूदा दौर में स्थितियां विपरित है। आम जनता में जागरूकता का अभाव है। जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें सीमित संसाधनों के बीच आम जनता की सेवा और कोरोना से बचाव की सुरक्षा में लगी है। इन सबके बीच जिले के सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और शिक्षाविदों की टीम वाटसएप ग्रुप बनाकर लोगों को जहां जागरूक कर रही है। वहीं हर जरूरतमंद तक आक्सीजन व दवा उपलब्ध करवा रही है। इस ग्रुप में जिले के सभी 53 पंचायतों के लोगों को शामिल किया गया है। प्रत्येक पंचायत के लोग आसपास के लोगों की परेशानी ग्रुप में रख रहे है। इसके आधार पर परेशानी का समाधान किया जा रहा है। इतना हीं नहीं नहीं लोगों को प्रेरित कर उनका टीकाकरण और जांच कराया जा रहा है। अगर किसी का इलाज नहीं हो पा रहा है तो ग्रुप में मौजूद लोग उन्हें निकटतम अस्पताल पहुंचा रहे है। इस ग्रुप में कई चिकित्सक भी है तो लोगों को उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर दवा की सलाह दें रहे है। कोरोना वालंटियर नामक यह ग्रुप 24 घंटे में 18 घंटे एक्टिव है। इस ग्रुप की पहल से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अलावा आम जनता भी लाभान्वित हो रहे है। इस टीम में चिकित्सक डॉ. परवेज भी है। जो संक्रमण से बचाव की जानकारी दे रहे है। वहीं संक्रमितों का भी मार्गदर्शन कर रहे है। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोग टीकाकरण और जांच की जानकारी दे रहे है। संजय संघर्ष सिंह, जरूरतमंदों को आक्सीजन पहुंचाने और इलाज की व्यवस्था कराने में लगे है। मुकुंद प्रकाश मिश्रा कोरोना जांच और टीकाकरण को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे है। वहीं टीकाकरण केंद्र तक पहुंचा रहे है। नारी हिसा पर रोक के लिए देशभर में साइकिल यात्रा करने वाले राकेश राइडर जैसे लोग जन-जागरूकता में लगे है। वाटसएप ग्रुप के जरिए ये लोग आम जनता और प्रशासन के बीच की कड़ी के रूप में काम कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी