बागमती नदी के जलस्तर में गिरावट, हाईवे पर पानी का बहाव जारी

जिले में बुधवार को बागमती नदी के जलस्तर में गिरावट हुई। वहीं छह दिन बाद बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आया। हालांकि मनुषमारा नदी के जलस्तर में वृद्धि से पिपराही प्रखंड के कई इलाकों में बाढ़ का संकट बरकरार रहा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 12:40 AM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 05:05 AM (IST)
बागमती नदी के जलस्तर में गिरावट, हाईवे पर पानी का बहाव जारी
बागमती नदी के जलस्तर में गिरावट, हाईवे पर पानी का बहाव जारी

शिवहर । जिले में बुधवार को बागमती नदी के जलस्तर में गिरावट हुई। वहीं छह दिन बाद बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आया। हालांकि, मनुषमारा नदी के जलस्तर में वृद्धि से पिपराही प्रखंड के कई इलाकों में बाढ़ का संकट बरकरार रहा। पिपराही प्रखंड के निचले इलाकों में मनुषमारा नदी का पानी फैलने से धान व गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा है। उधर, बाढ़ के पानी के बहाव के चलते बुधवार को लगातार छठे दिन भी शिवहर-सीतामढ़ी एनएच 104 और शिवहर-मोतिहारी स्टेट हाईवे पर वाहनों का परिचालन बाधित रहा। लोग पानी हेलकर जैसे-तैसे आवागमन करते दिखे। वहीं यात्री बस समेत अन्य वाहन सीतामढ़ी के रीगा व वाया पिपराही लंबी दूरी तय कर शिवहर पहुंचते रहे। जबकि, बाढ़ के चलते शिवहर-सीतामढ़ी हाईवे का निर्माण कार्य प्रभावित हुआ। जबकि, मनुषमारा नदी के तेज बहाव के कारण बुनियादगंज में पुल निर्माण भी बाधित रहा। डुब्बाघाट स्थित रेनगेज में बागमती नदी का जलस्तर 0.45 सेमी की गिरावट के साथ 60.91 मीटर दर्ज किया गया। यहां बागमती नदी खतरे के निशान से 0.37 सेमी नीचे बह रही है।

chat bot
आपका साथी