कोरोनाकाल में फ्रंटलाइन वर्कर्स की भूमिका सराहनीय : डॉ. नूतन

शिवहर। भाजपा नेत्री सह नारायण हास्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. नूतन सिंह ने कहा कि कोरोना काल में चिकित्सक और कर्मी समेत फ्रंटलाइन वर्कर्स ने अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जिदगी बचाई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 11:34 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 11:34 PM (IST)
कोरोनाकाल में फ्रंटलाइन वर्कर्स की भूमिका सराहनीय : डॉ. नूतन
कोरोनाकाल में फ्रंटलाइन वर्कर्स की भूमिका सराहनीय : डॉ. नूतन

शिवहर। भाजपा नेत्री सह नारायण हास्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. नूतन सिंह ने कहा कि, कोरोना काल में चिकित्सक और कर्मी समेत फ्रंटलाइन वर्कर्स ने अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जिदगी बचाई है। उनकी इस पहल की जितनी भी सराहना की जाए कम है। भाजपा जिला मंत्री सवह प्रख्यात चिकित्सक डॉ. नूतन सिंह गुरुवार को भाजपा के सेवा ही संगठन अभियान के तहत आशा दिवस पर डुमरी कटसरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। इस दौरान उन्होंनें चिकित्सक, कर्मी व आशा समेत फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स के सहयोग और समर्पण की सराहना की। साथ ही वर्तमान में टीकाकरण अभियान में उनकी भूमिका के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने आशा की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि, समाज और स्वास्थ विभाग के बीच आशा एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इसलिए समाज की ओर से इनका सम्मान होना चाहिए। कहा कि, कोरोना की विकट स्थिति में आशा घर-घर जाकर काम करती रही। उन्होंने आशा के जज्बे को सलाम करते हुए उनके और उनके परिजनों के मंगलमय जीवन की कामना की। डॉ. सिंह ने सभी आशा को छाता, मास्क और सैनिटाइजर प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. डीएन मल्लिक ने कहा कि वर्तमान दौर में आशा की भूमिका अहम है। कोरोना काल में आशा ने अपनी शानदार भूमिका का निर्वहन किया है। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक विवेक कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम कृपाल शर्मा, जिला महामंत्री रविशंकर सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार व प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की सदस्या सुनिता रानी उपस्थित रही।

chat bot
आपका साथी