शिवहर में शराब के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार

शिवहर/ तरियानी। एसपी डॉ. संजय भारती के निर्देश पर शुक्रवार को जिले में शराब के निर्माण्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:45 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:45 PM (IST)
शिवहर में शराब के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार
शिवहर में शराब के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार

शिवहर/ तरियानी। एसपी डॉ. संजय भारती के निर्देश पर शुक्रवार को जिले में शराब के निर्माण-बिक्री और पियक्कड़ों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में शराब जब्त किया गया। वहीं पियक्कड़ और धंधेबाज समेत दो को गिरफ्तार किया गया। नगर थाना पुलिस ने चिकनौटा गांव से किया शराब के साथ महिला को गिरफ्तार। तरियानी छपरा पुलिस ने पांच लीटर देसी शराब किया जब्त, धंधेबाज फरार। नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रघुनाथ प्रसाद के नेतृत्व में शिवहर नगर थाने की पुलिस ने चिकनौटा गांव स्थित एक घर में छापेमारी कर 26 लीटर नेपाली शराब बरामद किया गया। वहीं मौके से सोना देवी को गिरफ्तार किया गया। बताया गया हैं कि, सोना देवी अपने घर से शराब बेचने का काम करती थी। इसकी मिली गुप्त सूचना पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में सफलता मिली। उधर, पुलिस ने हरिश्चंद्र ठाकुर नामक एक व्यक्ति को शराब के नशे में दबोचकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसकी पुष्टि नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रघुनाथ प्रसाद ने की है। उधर, थानाध्यक्ष सैफ अहमद खान के नेतृत्व में तरियानी छपरा थाने की पुलिस ने भवडीहा गांव में छापेमारी कर पांच लीटर देसी शराब बरामद किया। हालांकि, पुलिस को देखते ही दो धंधेबाज पानी हेलकर भाग निकले। थानाध्यक्ष ने बताया कि, धंधेबाज प्रभु साह व रामचंद्र साह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। उधर, पुलिस की टीम ने कई इलाकों में शराब के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। हालांकि, सफलता नहीं मिली।

chat bot
आपका साथी