शिवहर : फंड के अभाव में शिवहर में नहीं रूकेगी विकास की योजनाएं : फारूख

शिवहर । विधान परिषद सदस्य सह प्रत्यायुक्त समिति के सभापति मो. फारूख शेख ने कहा कि वे शिवहर के विकास के प्रति संकल्पित और आम जनता की समस्याओं के प्रति समर्पित है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 11:44 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 11:44 PM (IST)
शिवहर : फंड के अभाव में शिवहर में नहीं रूकेगी विकास की योजनाएं : फारूख
शिवहर : फंड के अभाव में शिवहर में नहीं रूकेगी विकास की योजनाएं : फारूख

शिवहर । विधान परिषद सदस्य सह प्रत्यायुक्त समिति के सभापति मो. फारूख शेख ने कहा कि, वे शिवहर के विकास के प्रति संकल्पित और आम जनता की समस्याओं के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा कि, शिवहर का चतुर्दिक विकास होगा। फंड के अभाव में शिवहर में विकास की कोई योजना नहीं रूकेगी। वे विभिन्न समाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शहर के जीरोमाइल स्थित जय रेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधि से जनता का संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, शिवहर की स्वास्थ्य व्यवस्था काफी खराब थी। अब इसमें काफी बदलाव आया है। आगे भी बदलाव के लिए प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर किया जाएगा। ताकी इलाके के लोगों को रेफर जैसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़े। इसके अलावा शिवहर में डिग्री कालेज भवन, कालेज में शिक्षक और संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा। शिवहर में जलजमाव की समस्या के निदान के लिए भी उन्होंने अपने स्तर से पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की तमाम समस्याओं का समाधान कराने की दिशा में वह प्रयास कर रहे है।मौके पर मौजूद कार्यक्रम के संयोजक सह सामाजिक कार्यकर्ता संजय संघर्ष सिंह ने अदौरी खोरीपाकड़ पुल निर्माण की मांग की। इसके अलावा उन्होंने शिवहर के ज्वलंत मुद्दों की ओर विधान पार्षद का ध्यान आकृष्ट कराया। श्री सिंह ने कहा कि, कोरोना काल में विधान पार्षद फारूख शेख ने शिवहर के लोगों के लिए जितना किया, किसी भी जनप्रतिनिधि ने नहीं किया है। यही वजह हैं कि, जिले की जनता को फारूख से उम्मीदें बढ़ गई है। जबकि, सामाजिक कार्यकर्ता मुकुंद प्रकाश मिश्रा ने शिवहर में रेलमार्ग का निर्माण और ब्लड बैंक की स्थापना कराने की मांग रखी। साथ ही शिवहर शहरी क्षेत्र में जलजमाव से लोगों को हो रही परेशानी की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। कार्यक्र के दौरान मौजूद लोगों ने विधान पार्षद से सीधा संवाद किया। वहीं क्षेत्र की समस्याएं रखी। विधान पार्षद ने लोगों के सवालों जबाव देते हुए कहा कि, समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर संघर्षशील युवा अधिकार मंच द्वारा मांगों का एक ज्ञापन भी विधान पार्षद को सौंपा गया। मौके पर आदित्य कुमार, अरविद कुमार, जयप्रकाश मिश्रा, रवि रंजन, संजीव यादव, दीपू वर्मा, कौशल किशोर तिवारी, प्रेम शंकर पटेल, रामचंद्र गुप्ता, विश्वनाथ मधुकर, अशरफ अली और विधान पार्ष के निजी सचिव सरोज कुमार राय आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद विधान पार्षद मो. फारूख शेख देकुली धर्मपुर गांव स्थित राजेंद्र साह के घर पहुंचकर स्वजनों का दर्द बांटा। हाल ही में राजद नेता राजेंद्र साह का निधन हो गया था। मौके पर राजद प्रदेश महासचिव सुमित कुमार उर्फ दीपू वर्मा, तरियानी प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सचिन यादव, जयप्रकाश यादव, रंजीत प्रसाद यादव व मनोज साह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी