हर क्षेत्र में महिलाएं हो रही कामयाब : डीजीएम

शिवहर। बिहार ग्रिड कंपनी लिमिटेड के डीजीएम एचआर अशोक कुमार राय ने कहा कि वर्तमान

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:55 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:55 PM (IST)
हर क्षेत्र में महिलाएं हो रही कामयाब : डीजीएम
हर क्षेत्र में महिलाएं हो रही कामयाब : डीजीएम

शिवहर। बिहार ग्रिड कंपनी लिमिटेड के डीजीएम एचआर अशोक कुमार राय ने कहा कि, वर्तमान दौर में महिलाएं और युवतियां हर क्षेत्र में कामयाब हो रही है। कहा कि, महिलाएं तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर खुद आत्मनिर्भर बन सकती है और दूसरों को भी प्रेरित कर सकती है। डीजीएम एचआर अशोक कुमार राय शिवहर दौरे के क्रम में शहर के बीआरसी रोड स्थित प्रहर्षिता फाउंडेशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला और युवतियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली प्रशिक्षुओं का हौसला बढ़ाया। साथ ही प्रहर्षिता फाउंडेशन के कार्यों को सराहा। उन्होंने संस्थापिका प्रियंका सिंह की पहल की भी सराहना की। इस अवसर पर डीजीएम एचआर ने प्रशिक्षु महिला व युवतियों के बीच मास्क और सैनिटाईजर का भी वितरण किया। इसके पूर्व बिहार ग्रिड कंपनी लिमिटेड के डीजीएम एचआर अशोक कुमार राय ने इस केंद्र का निरीक्षण किया। बताते चलें कि, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के अभियान में सूबे के विभिन्न जिलों में काम कर रही प्रहर्षिता फाउंडेशन द्वारा शहर के बीआरसी रोड में युवाओं में स्कील डेवलपमेंट का अलख जगाया जा रहा है। बिहार ग्रिड कंपनी लिमिटेड और जीविका के सहयोग से संचालित प्रहर्षिता फाउंडेशन में पहले चरण में 40-40 बेरोजगार महिला व युवतियों को सिलाई-कटाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिवहर में प्रहर्षिता फाउंडेशन की ओर से महिला और युवतियों को सिलाई-कटाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। छह माह के प्रशिक्षण के उपरांत बिहार पावर ग्रिड की ओर से सभी को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। संस्थापिका प्रियंका सिंह बताया कि, अब शिवहर की बेरोजगार छात्राएं और महिलाएं भी प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना हुनर दिखाएगी। कहा कि, प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार की भी व्यवस्था की जाएगी।

chat bot
आपका साथी