स्कूली बच्चों को नहीं मिलता प्रयोगशाला का लाभ

शिवहर। आज एक ओर जहां विज्ञान एवं तकनीकी पढ़ाई को अहम माना जा रहा है वहीं विद्यालयों में संबंधित विषयों की समुचित पढ़ाई की व्यवस्था नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Feb 2020 12:16 AM (IST) Updated:Thu, 27 Feb 2020 06:12 AM (IST)
स्कूली बच्चों को नहीं मिलता प्रयोगशाला का लाभ
स्कूली बच्चों को नहीं मिलता प्रयोगशाला का लाभ

शिवहर। आज एक ओर जहां विज्ञान एवं तकनीकी पढ़ाई को अहम माना जा रहा है वहीं विद्यालयों में संबंधित विषयों की समुचित पढ़ाई की व्यवस्था नहीं है। एक तो विज्ञान शिक्षकों की संख्या कम है वहीं प्रायोगिक पठन-पाठन के लिए कुछ विद्यालयों को छोड़ शेष में प्रयोगशालाएं जीवंत नहीं हैं। नतीजतन विज्ञान पढ़ने वाले छात्रों को संपूर्ण ज्ञान नहीं मिल पाता। यह अलग बात है कि हर अभिभावक अपने बच्चों को साइंस पढ़ने की सलाहियत देते हैं। बच्चे साइंस लेकर पढ़ते और पास भी होते हैं। लेकिन उन्हें मुकम्मल प्रायोगिक जानकारी नहीं मिल पाती है।

शिवहर में एक डिग्री कॉलेज, दो इंटर कॉलेज एवं कुल 35 हाईस्कूल हैं जिसमें उत्क्रमित हाइस्कूलों की संख्या 22 है। वहीं तरियानी मठ मसौली हाई स्कूल शिक्षा विभाग से संबंध है वहीं वित्त अनुदान पर संचालित है। इसमें महज चुनिदा विद्यालयों में प्रयोगशाला क्रियाशील है। जबकि वैसे विद्यालय जहां भवन का अभाव है को छोड़कर शेष को उक्त मद में 3 से 5 लाख रुपए की राशि दी गई है।

वहीं हाल कमोबेश पुस्तकालय का भी है। यह अलग बात है कि डिजिटल युग में पुस्तक की अहमियत कम हुई है कितु छात्रों के लिए पुस्तकें ही ज्ञान का सागर हैं। जिले के 12 हाईस्कूलों में पुस्तकालय हैं पुस्तकें भी हैं। पांच स्कूलों में पुस्तकालयाध्यक्ष हैं शेष में बस पुस्तकालय का बोर्ड है। या तो पढ़ने वाले छात्र नहीं हैं या फिर पुस्तक देनेवाले पुस्तकालयाध्यक्ष।

कुल मिलाकर विद्यालयों में प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय महज शोभा की वस्तु बने हैं। सभी विद्यालयों में भवन की उपलब्धता के अनुसार क्रमश: प्रयोगशाला से लैस किया जा रहा है। वहीं जरुरी संसाधनों की भी उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। सबसे बड़ी समस्या विज्ञान शिक्षकों की कमी है जिससे उसका समुचित लाभ विद्यालयी बच्चों को नहीं मिल पा रहा। वहीं समस्या पुस्तकालय संचालन में भी है। नए नियोजन के बाद स्थिति बदलेगी।

--कपिलदेव तिवारी

जिला शिक्षा पदाधिकारी

शिवहर

chat bot
आपका साथी