चोरी के खिलाफ भड़का आक्रोश, सड़क जामकर किया प्रदर्शन

शिवहर। पुरनहिया थाना क्षेत्र के अशोगी चौक स्थित आर्यन पान पैलेस नामक सह दुकान सह सीएसपी में द

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 12:12 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 12:12 AM (IST)
चोरी के खिलाफ भड़का आक्रोश, सड़क जामकर किया प्रदर्शन
चोरी के खिलाफ भड़का आक्रोश, सड़क जामकर किया प्रदर्शन

शिवहर। पुरनहिया थाना क्षेत्र के अशोगी चौक स्थित आर्यन पान पैलेस नामक सह दुकान सह सीएसपी में दो दिन पूर्व हुई चोरी मामले में हिरासत में लिए गए तीन युवकों को पूछताछ के बाद छोड़े जाने से नाराज स्थानीय लोग और दुकानदारों ने रविवार को सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन किया। नाराज लोगों ने अशोगी चौक को बांस-बल्ले से जाम कर दिया। वहीं टायर जलाकर आक्रोश जताया। इस दौरान लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। सड़क जाम रहने के कारण आवागमन ठप रहा। वहीं लोगों को काफी परेशानी हुई। सूचना के बाद पुरनहिया थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता ने सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की। वहीं कार्रवाई का आवासन देकर जाम समाप्त कराया। बताते चलें कि, दो दिन पूर्व अशोगी चौक स्थित मनोज कुमार सहनी के आर्यन पान पैलेस सह सीएसपी में अज्ञात चोरों ने घुस कर नगदी, कीमती मोबाइल, ब्लूटूथ समेत एक लाख रुपये की संपत्ति गायब कर दी इस दौरान चोरों की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई थी। सूचना के बाद शुक्रवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की थी। वहीं सीसीटीवी फूटेज के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। हालांकि, सीसीटीवी में मिले फुटेज और हिरासत में लिए गए युवकों का कोई कनेक्शन नहीं मिला। पूछताछ में भी युवकों की संलिप्तता नहीं मिली। लिहाजा पुलिस ने तीनों को मुक्त कर दिया। लेकिन, पुलिस की यह कार्रवाई लोगों पर नागवार गुजरी। लोगों ने सड़क जामकर और टायर जला उग्र प्रदर्शन कर अपने आक्रोश जताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि, हिरासत में लिए गए युवकों की संलिप्तता सामने नहीं आई है। दोषियों की तलाश जारी है।

chat bot
आपका साथी