एलपीजी सिलेंडर से लगी आग से झुलस महिला पंच की मौत

शिवहर। शहर से सटे शिवहर प्रखंड की परदेशिया गांव के वार्ड दो में खाना बनाने के दौरान

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 11:12 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 11:12 PM (IST)
एलपीजी सिलेंडर से लगी आग से झुलस महिला पंच की मौत
एलपीजी सिलेंडर से लगी आग से झुलस महिला पंच की मौत

शिवहर। शहर से सटे शिवहर प्रखंड की परदेशिया गांव के वार्ड दो में खाना बनाने के दौरान एलपीजी सिलेंडर लीक करने से लगी आग में जल कर महिला पंच उषा देवी (50) की मौत हो गई। जबकि, उनके दो पुत्र झुलस गए। दोनों का एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में इलाज जारी है। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया है। बताया गया हैं कि, पंच उषा देवी शुक्रवार की रात परदेशिया वार्ड दो स्थित अपने घर में खाना बना रही थी। इस क्रम में एलपीजी सिलेंडर लीक करने से घर में आग लग गई। जबकि, पंच उषा देवी आग से बुरी तरह जल गई। मां उषा देवी को बचाने के क्रम में पुत्र विक्रम कुमार और अवनीश कुमार भी बुरी तरह झुलस गए। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा पंच और उनके दोनों पुत्रों को देर रात इलाज के लिए सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान शनिवार की अलसुबह पंच उषा देवी की मौत हो गई। उषा देवी की मौत की खबर के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया है। साथ ही स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया गया हैं कि, अगले महीने पंच के पुत्र अवनीश कुमार की शादी होने वाली थी। सड़क हादसों में चार जख्मी, एक रेफर शिवहर। जिले में पिछले 24 घंटे के भीतर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग जख्मी हो गए। शनिवार की सुबह शहर के रजिस्ट्री आफिस चौक के पास तेज रफ्तार टेंपो ने एक युवक को ठोकर मार दी। स्थानीय लोगों ने टेंपो समेत चालक को घेर लिया। जख्मी शिवहर नगर पंचायत के वार्ड तीन निवासी कमल राम के पुत्र वीरेंद्र राम (30) को इलाज के लिए सरोजा सीताराम सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। उधर, शुक्रवार की रात शहर के राजस्थान चौक के पास तेज रफ्तार कार की ठोकर से तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार जब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। हालांकि, बाद में दोनों पक्ष ने आपसी समझौता कर लिया। लिहाजा पुलिस ने चालक समेत कार को मुक्त कर दिया।

chat bot
आपका साथी