सेवानिवृत्त पंचायत सचिव को किया गया सम्मानित

सोनबरसा प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में प्रमुख जय किशोर साह की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त पंचायत सचिव गंगा साह को भावभीनी विदाई दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 01:05 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:13 AM (IST)
सेवानिवृत्त पंचायत सचिव को किया गया सम्मानित
सेवानिवृत्त पंचायत सचिव को किया गया सम्मानित

शिवहर। सोनबरसा प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में प्रमुख जय किशोर साह की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त पंचायत सचिव गंगा साह को भावभीनी विदाई दी गई। गंगा साह को विधायक गायत्री देवी, पूर्व विधायक राम नरेश यादव ने उन्हें फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। वही बीडीओ ओमप्रकाश ने शॉल ओढ़कर सम्मानित किया। वही, प्रखंड व अंचल कर्मी ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। गंगा साह दो पंचायत क्रमश: सोनबरसा व इन्द्रबा के पंचायत सचिव पद पर कार्यरत थे। वे 30 जून को सेवानिवृत हो गए। मौके पर तत्कालीन बीडीओ श्रीकांत ठाकुर, पूर्व पंचायती पदाधिकारी मुकेश कुमार, सीआई बुच्ची कुमारी, पूर्व सचिव देवेन्द्र साह, सुशील कुमार सिंह, अचल कुमार, विनोद कुमार राय, सीताराम पासवान, कृष्ण कुमार आदित्य राज, मुखिया मुकेश साह, नीतू कुमारी, नन्दलाल महतो, पूर्व उपप्रमुख अहिराज शैलेन्द्र भूषण, ब्रजेश पासवान, राज किशोर ठाकुर तथा मनोज कुमार सहित दर्जनों पंचायत प्रतिनिधि व कर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी