दुर्गा पूजा में जुलूस और डीजे का उपयोग रहेगा प्रतिबंधित : डीएम

शिवहर। जिले में भक्तिभाव से शक्ति की भक्ति होगी। वहीं नवरात्र का उत्सव भी मनेगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 12:24 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 12:24 AM (IST)
दुर्गा पूजा में जुलूस और डीजे का उपयोग रहेगा प्रतिबंधित : डीएम
दुर्गा पूजा में जुलूस और डीजे का उपयोग रहेगा प्रतिबंधित : डीएम

शिवहर। जिले में भक्तिभाव से शक्ति की भक्ति होगी। वहीं नवरात्र का उत्सव भी मनेगा। हालांकि, किसी भी प्रकार के जुलूस पर रोक रहेगी। डीजे का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसकी जानकारी समाहरणालय में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएम सज्जन राजशेखर ने दी। डीएम ने बताया कि कोविड संक्रमण बढ़ने की स्थिति में कभी भी आयोजन पर रोक लग सकता हैं। वहीं पूजा का लाइसेंस भी रद्द कर दिया जा सकता है। डीएम ने बताया कि आयोजन में हर हाल में कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। नवरात्र के दौरान किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेले का भी आयोजन नहीं होगा। डीएम ने कहा कि, आदेश का हर हाल में अनुपालन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि, आदेश के उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि पूजा के लिए लाइसेंस जरूरी है। हालांकि, नया लाइसेंस निर्गत नहीं किया जाएगा। पूजा समिति के लाइसेंस के लिए कोरोना जांच व वैक्सीनेशन की रिपोर्ट देना जरूरी होगा। पूजा पंडाल और प्रतिमा का आकार भी लिमिट होगा। सड़कों पर स्ट्रीट लाइट नहीं होंगे। नजदीकी तालाब में ही प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। डीएम ने कहा कि, कोरोना संक्रमण बढ़ने की स्थिति में कभी भी लाइसेंस रद्द कर आयोजन पर रोक लगाया जा सकता है। डीएम ने इस परिस्थिति में सहयोग करने की अपील की। शांति और सद्भाव के साथ मनाए पर्व-त्योहार : डीएम शिवहर। पंचायत चुनाव, नवरात्र और चेहल्लूम को लेकर सोमवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में डीएम सज्जन राजशेखर की अध्यक्षता में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें चेहल्लूम और नवरात्र का पर्व शांति और सदभाव के साथ मनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की गई। डीएम ने कहा कि, आयोजन समिति को कम से कम 25 सदस्यों का नाम, आधार और आइडी निकटतम थाने में उपलब्ध कराना होगा। सभी सदस्य का कोरोना टीकाकरण जरूरी होगा। डीएम ने कहा कि लोग सार्वजनिक स्थल की बजाए मंदिरों में ही पूजा-अर्चना करें तो बेहतर होगा। इसके लिए अधिकारियों की टीम लोगों को जागरूक करेगी। डीएम ने कहा कि आयोजन को लेकर पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारियों को तैनात किया जाएगा। उन्होंने शांति और सदभाव के साथ न केवल पर्व बल्कि लोकतंत्र का महापर्व भी मनाने की अपील की। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी अपनी राय रखी। मौके पर नगर अध्यक्ष अंशुमान नंदन सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. असद, राजद जिलाध्यक्ष मो. इश्तियाक अहमद ़खां, पूर्व जिला पार्षद अजब लाल चौधरी, जदयू के मुख्य प्रवक्ता विजय विकास, मो. तकि आलम, हरिद्वार राय पटेल, डीडीसी विनोद दुहन, एसडीओ मो. इश्तियाक अहमद खान, एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय, डीएसपी मुख्यालय शशि रंजन कुमार, सभी बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी