पुलिस ने किया एरिया डोमिनेशन

तरियानी में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में तरियानी थानाध्यक्ष रामाशीष कामती एवं तरियानी छपरा थानाध्यक्ष देवकुमार तिवारी के नेतृत्व में एरिया डोमिनेशन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Dec 2018 01:37 AM (IST) Updated:Fri, 28 Dec 2018 01:37 AM (IST)
पुलिस ने किया एरिया डोमिनेशन
पुलिस ने किया एरिया डोमिनेशन

शिवहर। तरियानी में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में तरियानी थानाध्यक्ष रामाशीष कामती एवं तरियानी छपरा थानाध्यक्ष देवकुमार तिवारी के नेतृत्व में एरिया डोमिनेशन किया गया। थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने की लिहाज से हुए उक्त फ्लैग मार्च में एसटीएफ के जवान भी शामिल हुए। इस दौरान औरा, मलिकाना, तरियानी छपरा, सोगरा अदलपुर, कुंडल, बेलहियां एवं खुरपट्टी आदि गांवों के सड़कों पर जवानों को कतारबद्ध गुजरते देखा गया। जो असामाजिक तत्वों को पुलिस प्रशासन की सक्रियता का बोध कराता जान पड़ा। वहीं आवाम को अहसास कराया कि जिले में अमन चैन बरकरार रखने को पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र में वर्दीधारी पुलिस जवानों की कतार देखने को लोगों में उत्सुकता देखी गई।

chat bot
आपका साथी