जिले में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और महत्वपूर्ण दवाएं उपलब्ध

शिवहर। डीएम सज्जन राजशेखर ने कहा कि जिला प्रशासन सीमित संसाधनों के बीच जिलेवासियों को बे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 12:20 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 12:20 AM (IST)
जिले में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और महत्वपूर्ण दवाएं उपलब्ध
जिले में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और महत्वपूर्ण दवाएं उपलब्ध

शिवहर। डीएम सज्जन राजशेखर ने कहा कि, जिला प्रशासन सीमित संसाधनों के बीच जिलेवासियों को बेहतर सेवा उपलब्ध करा रहा है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें बिना रूके और बिना थके लगातार काम कर रही है। यहीं वजह हैं कि जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमी है। पुलिस प्रशासन की टीमें लाकडाउन का पालन कराने में लगी है। समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में डीएम ने कहा कि, सदर अस्पताल परिसर में बहुत जल्द ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट काम करने लगेगा। इस पर काम चल रहा है। डीएम ने कहा कि, स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में यह जिले की बड़ी उपलब्धि है। इसके निर्माण से जिले में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होगी। डीएम ने कहा कि, वर्तमान में भी जिले में आक्सीजन की कोई कमी नही है। बीस आक्सीजन बेड काम कर रहा है। कोविड केयर सेंटर में 40 बेड उपलब्ध है। वर्तमान में यहां नौ मरीज भर्ती है। लोग बेहतर इलाज की बदौलत स्वस्थ्य होकर अपने घर लोट रहे है। डीएम ने बताया कि, जिले में सभी महत्वपूर्ण दवाएं भी उपलब्ध है। कोरोना संक्रमितों को दी जाने वाली किट भी उपलब्ध है। चिकित्सकों की टीम लगतार निगरानी कर रही है। वहीं जिला प्रशासन की टीम लाकडाउन का पालन तथा कोरोना नियंत्रण में जुटी है। डीएम ने बताया कि, होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के स्वास्थ्य जांच के लिए 32 चिकित्साकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

डीएम ने बताया कि, जिले में रिकवरी रेट में वृद्धि हुई है। तेजी से पॉजिटिव मरीज स्वस्थ्य हो रहें हैं। उन्होंने बताया कि, प्रशासन का पूरा ध्यान कोरोना जांच और टीकाकरण पर है। प्रथम डोज के तहत 66266 लोगों ने कोरोना का टीका लिया है। वही दूसरे डोज के तहत 16397 लोगों ने कोरोना का टीका लिया है। जबकि 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के प्रथम डोज के तहत 4768 युवाओं ने टीका लिया है। प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय शिवहर शहर में कम्युनिटी किचन चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से इसका निरीक्षण कर व्यवस्था पर संतोष जताया है। डीएम ने बताया कि, कोरोना पर नकेल के लिए 25 मई तक लॉकडाउन को विस्तारित किया गया है। इसके पालन के लिए दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीएम ने बताया कि, जिले के सभी पीडीएस डीलर को भी प्राथमिकता के तौर पर कोरोना टीका दिया जाएगा। बताया कि, अबतक जिले के 303 पीडीएस दुकानदारों में से 35 दुकानदारों ने कोरोना का टीका लिया है। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. राजदेव प्रसाद सिंह, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार, डीपीआरओ कुमार विवेकानंद व डीपीएम पंकज कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी