तीन थानों में होंगे नए थानाध्यक्ष

जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 12:53 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 12:53 AM (IST)
तीन थानों में होंगे नए थानाध्यक्ष
तीन थानों में होंगे नए थानाध्यक्ष

शिवहर। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। वहीं निर्गत कार्यालय पत्रादेश में संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के भीतर नव पदस्थापित थाना/प्रतिष्ठानों में योगदान सुनिश्चित करने तथा उक्त आशय की सूचना अद्योहस्ताक्षरी कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस केंद्र से पुअनि अशोक कुमार ¨सह को पिपराही थाना की कमान सौंपी गई है जबकि पुअनि विजय कुमार यादव को पुरनहिया का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पुअनि रामाशंकर साह को तरियानी छपरा थानाध्यक्ष बनाया गया है।

इधर दिए गए पत्रादेश के तहत पुअनि (प्रशासन) पुलिस कार्यालय शिवहर के पुअनि अजय कुमार ¨सह को प्रभारी परिचारी प्रवर पुलिस केन्द्र शिवहर में पदस्थापित किया गया है। जबकि प्रभारी परिचारी प्रवर पुलिस केन्द्र शिवहर के पुअनि संजय कुमार राय को पुलिस निरीक्षक (प्रशासन) शिवहर, पुरनहिया थानाध्यक्ष पुअनि दिनेश तिवारी को प्रभारी हिन्दी शाखा पुलिस कार्यालय शिवहर में पदस्थापित किया गया है। वहीं दूसरी ओर प्रभारी धनगश्ती दल दयाशंकर साह को नगर थाना में प्रतिनियुक्त किया गया है जबकि अमर कुमार को धनगश्ती दल का प्रभारी बनाया गया है। उमेश कुमार मिश्रा को नगर थाना में प्रभारी सअनि (प्रथम) तो विश्वनाथ ¨सह को त्वरित विचार शाखा में भेजा गया है। इसी प्रकार पुलिस केंद्र के राममोहन राय, सतीश कुमार पंजियार, कृष्ण कुमार ¨सह, राजनंदन ¨सह, विक्रम ¨सह, सुरंजन प्रसाद ¨सह, चंदेश्वरी कामत, अमरेंद्र कुमार उमाशंकर ¨सह, पुनीत कुमार, उमेश कुमार रजक, मनोज रविदास एवं अर¨वद कुमार ¨सह को विभिन्न थानों में प्रतिनियुक्त किया गया है।

chat bot
आपका साथी