प्रतिमा विसर्जन के साथ नवरात्र के उत्सव का समापन

शिवहर। असत्य पर सत्य के विजय का प्रतीक दशहरा मां दुर्गा समेत देवी-देवताओं की प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 12:06 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 12:06 AM (IST)
प्रतिमा विसर्जन के साथ नवरात्र के उत्सव का समापन
प्रतिमा विसर्जन के साथ नवरात्र के उत्सव का समापन

शिवहर। असत्य पर सत्य के विजय का प्रतीक दशहरा मां दुर्गा समेत देवी-देवताओं की प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। कुछ प्रतिमाएं शुक्रवार की रात विसर्जित की गई। वहीं अधिकांश प्रतिमाएं शनिवार को विसर्जित की गई। इसके साथ ही मां दुर्गा समेत देवी देवताओं की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन। विभिन्न नदी-घाट और तालाबों में विसर्जित की गई प्रतिमाएं। शुक्रवार की रात से शनिवार की शाम तक विसर्जित की गई प्रतिमाएं। प्रतिमा विसर्जन को लेकर रही प्रशासनिक व्यवस्था। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही जिले में आस्था और भक्ति के नौ दिवसीय उत्सव का का समापन हो गया। इस मौके पर पूरे इलाके में उत्सव सा माहौल रहा। सड़कों पर जुलूस की शक्ल में आस्था और भक्ति का रेला दिखा। जय माता दी के जयघोष के साथ श्रद्धालु विसर्जन जुलूस में शामिल हुए। शुक्रवार की पूरी रात लोग जश्न के सागर में डुबकी लगाते रहे। मंगल गीत गाते व माता के जयकारा लगाते सैकड़ों महिलाएं विसर्जन में शामिल हुई। चांदनी रात में लोगों ने कलाबाजियां दिखाई। उधर, देकुली धाम में भी भव्य आयोजन किया गया। देकुली धाम पूजा समिति के अध्यक्ष संजय यादव, धुव्र नाथ पांडेय, सुमित भारती, अंटू भारती, रंजय ठाकुर व विकास

भारती आदि आयोजन को सफल बनाने में लगे रहे। पूर्व जिला पार्षद अजब लाल चौधरी ने पंडालों का भ्रमण कर सामाजिक सदभाव की अपील की। इधर, शिवहर, तरियानी, पिपराही, डुमरी कटसरी और पुरनहिया समेत पूरे जिले में जुलूस निकाल प्रतिमाएं विसर्जित की गई। इस दौरान डीएम सज्जन राजशेखर, एडीएम शंभु कुमार, शंभु शरण, एसपी डॉ. संजय भारती, एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय व एसडीओ मो. इश्तियाक अली खान समेत पूरी प्रशासनिक टीम मुश्तैद रही।

chat bot
आपका साथी