उचक्कों ने उड़ाई धान की बोरियों से भरी मिनी ट्रक

तरियानी सुमहुती बाजार से धान की बोरी लदे पिक अप वैन उचक्के ले उड़े। वाहन पर बिक्री के लिए करीब 30 ¨क्वटल धान लोड किया गया था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Dec 2018 01:37 AM (IST) Updated:Tue, 18 Dec 2018 01:37 AM (IST)
उचक्कों ने उड़ाई धान की बोरियों से भरी मिनी ट्रक
उचक्कों ने उड़ाई धान की बोरियों से भरी मिनी ट्रक

शिवहर। तरियानी सुमहुती बाजार से धान की बोरी लदे पिक अप वैन उचक्के ले उड़े। वाहन पर बिक्री के लिए करीब 30 ¨क्वटल धान लोड किया गया था। जिसे सुबह मुजफ्फरपुर ले जाना था। इससे पहले ही अज्ञात चोरों ने अनाज सहित गाड़ी गायब कर दी। शिवहर- मुजफ्फरपुर पथ समर्थित सुमहुती चौक पर इस तरह की पहली घटना है। नतीजतन चौक सहित आसपास के वाहन मालिकों में भी खौफ समा गया है। चोरी गई पिक अप वैन के मालिक राजकुमार ¨सह ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष रामाशीष कामती ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी