चाची के साथ इश्क में पकड़ाया, पंचायत ने शादी के बंधन में बांधा

शिवहर। तरियानी प्रखंड के एक गांव में सोमवार की शाम एक अनोखी शादी हुई। यहां भरी पंचायत म

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 11:41 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 11:41 PM (IST)
चाची के साथ इश्क में पकड़ाया, पंचायत ने शादी के बंधन में बांधा
चाची के साथ इश्क में पकड़ाया, पंचायत ने शादी के बंधन में बांधा

शिवहर। तरियानी प्रखंड के एक गांव में सोमवार की शाम एक अनोखी शादी हुई। यहां भरी पंचायत में टार्च की रोशनी में बबलू कुमार ने महिला की मांग में सिदूर डाला। वहीं अग्नि की बजाए पंचायत को साक्षी मानकर सात जनम तक साथ निभाने की शपथ ली। वहीं हाथ उठाकर शादी की रजामंदी दी। इस अनोखी शादी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ रही। उल्लेखनीय हैं कि, महिला रिश्ते में बबलू की चाची है। शादी के बाद अब वह बबलू की पत्नी बन गई है। बताते चलें कि, महिला की शादी सात साल पूर्व हुई थी। दो साल बाद उसने बेटे को जन्म दिया। उसका पति परदेस में मजदूरी करता है। वह समय-समय पर गांव आता है। उसकी अनुपस्थिति में उसके भतीजे बबलू कुमार का अपनी चाची के साथ इश्क हो गया। वक्त गुजरने के साथ ही इश्क परवान चढ़ा। बबलू कुमार अक्सर, महिला को लेकर कभी शिवहर, कभी सीतामढ़ी व मुजफ्फरपुर ले जाने लगा। दोनों कई-कई दिन तक गायब रहने लगे। धीरे-धीरे गांव में इसकी चर्चा होने लगी। इसी बीच बबलू और विवाहिता फिर गायब हो गए। दोनों जब वापस लौटे तो ग्रामीणों ने दबोच लिया। साथ ही पंचायत बैठाया। भरी पंचायत में शीला ने बबलू के साथ प्रेम प्रसंग की जानकारी दी। वहीं बबलू के साथ शादी करने की बात कही। ग्रामीणों ने बबलू कुमार से जब पूछा तो उसने भी रजामंदी दी। इसके बाद पंचों ने विवाहिता के ससुर व बबलू कुमार के पिता बृजेश सहनी समेत स्वजनों से बात की। सभी पक्ष की सहमति मिलते ही सोमवार की शाम पंचायत में भी बबलू और शीला की शादी का फैसला सुनाया। और पंचायत में ही बबलू ने टार्च की रोशनी के बीच महिला की मांग में सिदूर डाला। और अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। मौके पर सीपीआई के जिला सचिव कॉमरेड शत्रुघन सहनी, पंच सीताराम साहनी, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि शीतल साहनी, ग्रामीण देवनंदन साह, सुकन महतो, युगल साहनी व प्रेम साहनी सहित सैकड़ों जोग मौजूद रहे। बताते चलें कि, चाची के साथ वर्षों से इश्क फरमा रहे युवक की चोरी पकड़ी गई और ग्रामीणों ने पंचायत बैठाकर बबलू कुमार की शादी चाची से ही करा दी। सोमवार की देर रात टार्च की रोशनी में बबलू कुमार ने चाची की मांग में सिदूर डाला। वहीं बबलू और महिला ने भरी पंचायत में हाथ उठाकर एक साथ रहने की कसम खाई। बबलू और विवाहिता की प्रेम कहानी के चर्चे गांव में खूब हो रहे है।

chat bot
आपका साथी