प्रात:कालीन अ‌र्ध्य के साथ महापर्व छठ संपन्न

पुरनहिया में चार दिनों तक चले आस्था का महान पर्व छठ अदौरी, चिरैया, पुरनहिया, अशोगी, बसंत जगजीवन, पिपराढ़ी पुनर्वास, अभिराजपुर बैरिया, दोस्तियां, आशोपुर, कटैया सहित अन्य गांवों में विभिन्न घाटों पर भक्ति भाव एवं निष्ठा के साथ मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 11:25 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 11:25 PM (IST)
प्रात:कालीन अ‌र्ध्य के साथ महापर्व छठ संपन्न
प्रात:कालीन अ‌र्ध्य के साथ महापर्व छठ संपन्न

शिवहर। पुरनहिया में चार दिनों तक चले आस्था का महान पर्व छठ अदौरी, चिरैया, पुरनहिया, अशोगी, बसंत जगजीवन, पिपराढ़ी पुनर्वास, अभिराजपुर बैरिया, दोस्तियां, आशोपुर, कटैया सहित अन्य गांवों में विभिन्न घाटों पर भक्ति भाव एवं निष्ठा के साथ मनाया गया। इस दौरान जहां सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। वहीं बच्चों मे विशेष उत्साह देखा गया। जिला प्रशासन की ओर से भी पूरी विधि व्यवस्था पर नजर चौकन्नी पाई गई। डीएम अरशद अजीज स्वयं एसपी संतोष कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ अदौरी छठ घाट सहित अन्य घाटों का जायजा लेते दिखे। - पोखरों के अलावा कृत्रिम घाटों पर भी पर हुआ छठ बागमती नदी किनारे के गांवों में तो नदी पर बनाए घाट पर छठ हुआ जबकि सोनौल सुल्तान, पुरनहिया, कटैया, अभिराजपुर बैरिया, बसंतपट्टी, चंडीहा, मदन छपरा, बेदौल आदम, बेदौल बाज, कोल्हुआ, ठीकहां एवं हथिसार सहित अन्य गांवों में पोखर एवं खुद के बनाए कृत्रिम छठ घाटों पर व्रतियों ने अ‌र्ध्य दिया ।ठीकहां एवं बखार में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी छठ पूजा में अ‌र्ध्य दिया। छठ के दौरान मुखिया समीर सौरभ, समाजसेवी सत्तन राय एव अमलेश सहनी एवं अन्य द्वारा छठ घाटों पर व्यवस्था संचालन में सहयोग किया गया। इधर बीडीओ संजीव कुमार एवं थानाध्यक्ष दिनेश तिवारी भी सहयोगियों ने छठ घाटों स्वच्छ भारत अभियान के जागरुकता संबंधी पोस्टर लगवाए। वहीं विधि व्यवस्था को लेकर चौकसी दिखाई।

chat bot
आपका साथी