नवाह महायज्ञ पर निकली भव्य कलश यात्रा

पुरनहिया प्रखंड क्षेत्र के दोस्तियां दक्षिणी गांव में श्री राम नाम जप नवाह महायज्ञ के प्रथम दिन विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 01:13 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 01:13 AM (IST)
नवाह महायज्ञ पर निकली भव्य कलश यात्रा
नवाह महायज्ञ पर निकली भव्य कलश यात्रा

शिवहर। पुरनहिया प्रखंड क्षेत्र के दोस्तियां दक्षिणी गांव में श्री राम नाम जप नवाह महायज्ञ के प्रथम दिन विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बाजे गाजे के साथ जहां 251 कुंवारी कन्याएं शामिल हुई। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण शरीक हुए। शोभायात्रा यज्ञ स्थल गांव के महारानी स्थान से धूमधाम से निकली। बागमती की जलधारा से कुंवारी कन्याओं ने जलबोझी किया। जहां से गीत भजन एवं जयकारे के साथ श्रद्धालुओं की टोली पुन: यज्ञस्थल पहुंची। जहां वैदिक मंत्रों के साथ कलश पूजन किया गया। आयोजन समिति के सुनील कुमार, अरुण साह, प्रभु ठाकुर एवं विश्वनाथ साह ने बताया कि आज शुक्रवार से विधिवत यज्ञ प्रारंभ हो जाएगा। यज्ञ के आचार्य पं. मनोज झा एवं दिलीप झा हैं। जबकि श्यामचंद्र साह, महेंद्र साह, शंकर साह, डॉ. महेंद्र साह एवं शंभू साह यजमान की भूमिका में होंगे। ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित उक्त यज्ञ में रामलीला के अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के झूले एवं यज्ञस्थल पास का मेला का भी आयोजन किया गया है।

chat bot
आपका साथी