लॉकडाउन के दौरान आम जनता की सेवा को जिला प्रशासन तत्पर : डीएम

शिवहर। डीएम सज्ज्न राजशेखर ने कहा हैं कि जिला प्रशासन आम जनता की सेवा और सहायता के लि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 11:21 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 11:21 PM (IST)
लॉकडाउन के दौरान आम जनता की सेवा को जिला प्रशासन तत्पर : डीएम
लॉकडाउन के दौरान आम जनता की सेवा को जिला प्रशासन तत्पर : डीएम

शिवहर। डीएम सज्ज्न राजशेखर ने कहा हैं कि जिला प्रशासन आम जनता की सेवा और सहायता के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा हैं कि कोरोना की चुनौती के बीच हम बेहतर प्रयास कर रहे है। लेकिन इसमें आमजन का भी सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा हैं कि, लॉकडाउन के दौरान आम जनता की सहायता के लिए चार अलग-अलग नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। वहीं इसके लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। सभी नियंत्रण कक्ष के नोडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी सह प्रभारी जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी अशोक कुमार दास को बनाया जा रहा। वहीं उन्हें नियंत्रण कक्ष में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर जनता की समस्याओं का समाधान और सेवा का निर्देश दिया है। डीएम ने कहा हैं कि, लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जिले में सार्वजनिक और निजी परिवहन पर रोक रहेगी। हालांकि, लोग ई-पास के जरिये परिवहन की सुविधा ले सकते है। डीएम ने इसके लिए ई-पास हेल्पलाइन नंबर 0622-257048 जारी किया है। आमजन इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। डीएम ने कहा हैं कि,मई माह में राशन के लिए पीडीएस डीलरों को कोई भुगतान नहीं करना है। इस मद की राशि का भुगतान राज्य सरकार करेगी। इसके लिए पीडीएस हेल्पलाईन नंबर 0622-257047 जारी किया गया है। इस नंबर से राशन से संबंधित जानकारी या शिकायत कर सकते है। इसके अलावा टीकाकरण के लिए भी हेल्पलाईन नंबर जारी किया गया है। इसके तहत लोग 0622-257060 पर टीकाकरण की जानकारी ले सकते है। जबकि, प्रतिनियुक्त कर्मी लोगों से पहले व दूसरे डोज आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते है। डीएम ने कोविड हेल्पलाइन के तहत दूरभाष संख्या 0622-257061 जारी किया है। यहां तैनात कर्मी कोरोना पाजिटिव मरीज से बात कर फालोअप करेंगे।

chat bot
आपका साथी