धनकौल से राम प्रवेश महतो और परसौनी बैज से अजय कुमार जीते

शिवहर। पैक्स चुनाव के तहत पिपराही प्रखंड के परसौनी बैज पैक्स से अध्यक्ष पद पर अजय कुमार ने ज

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Feb 2021 12:32 AM (IST) Updated:Wed, 17 Feb 2021 12:32 AM (IST)
धनकौल से राम प्रवेश महतो और परसौनी बैज से अजय कुमार जीते
धनकौल से राम प्रवेश महतो और परसौनी बैज से अजय कुमार जीते

शिवहर। पैक्स चुनाव के तहत पिपराही प्रखंड के परसौनी बैज पैक्स से अध्यक्ष पद पर अजय कुमार ने जीत दर्ज की। अजय कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जयपाल यादव को 49 मतों से शिकस्त दी। अजय कुमार को 275 और जयपाल यादव को 226 मत मिले। पवन कुमार यादव को 158, रंजन पांडेय को 142 व संजय पांडेय को 11 मत मिले। जबकि, धनकौल पैक्स से रामप्रवेश महतो ने निकटतम प्रतिद्वंदी मालती को 67 मतों से शिकस्त दी। रामप्रवेश महतो को 323 व मालती देवी को 256 मत मिले। जबकि, सत्येंद्र पाठक को 216 व लालू प्रसाद यादव को 133 मत मिले। उधर, डुमरी कटसरी प्रखंड के जहांगीरपुर पैक्स से अध्यक्ष पद पर अरविद सिंह ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंदी रामाज्ञा सिंह को 205 मतों के अंतर से हराया। अरविद को 499 व रामाज्ञा सिंह को 294 मत मिले। श्यामपुर पैक्स से अशोक कुमार सिंह ने 273 मतों से जीत दर्ज की। अशोक को 771 वोट मिले। जबकि, निकटतम प्रतिद्वंद्वी रजनीश कुमार सिंह को 498 मत मिले।

बताते चलें कि, सोमवार को डुमरी कटसरी की जहांगीरपुर व श्यामपुर तथा पिपराही प्रखंड के धनकौल और परसौनी बैज समेत जिले की चार पैक्स के लिए 19 बूथों पर मतदान हुआ था। प्रशासनिक व्यवस्था के बीच 8084 मतदाताओं में से 4719 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। देर शाम डुमरी कटसरी और पिपराही प्रखंड मुख्यालय में प्रशासनिक व्यवस्था के मतगणना हुई। अधिकारियों की मौजूदगी और सीसीटीवी बीच सोमवार की पूरी रात मतगणना हुई। जीत के बाद विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं समर्थकों ने फूल माला से स्वागत किया। साथ ही जश्न का इजहार किया। पिपराही प्रखंड कार्यालय में एसडीओ मो. इश्तियाक अली अंसारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी दिवाकर दास, बीडीओ मो. वाशिक हुसैन, सीओ पुष्पलता, थानाध्यक्ष अवधेश कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार राव व पर्यवेक्षक के रूप में वरीय उप समाहर्ता श्याम देव लाल दास व सशस्त्र बल मौजूद थे। उधर, डुमरी कटसरी प्रखंड कार्यालय परिसर में देर रात चुनाव परिणाम जारी किया गया।

chat bot
आपका साथी