सजदे में जाके सिर कटाया हुसैन ने..

त्याग एवं बलिदान का पर्व मुहर्रम बड़ी सिद्दत के साथ शुक्रवार को मनाया गया। इस दौरान अल्लसुबह विभिन्न इमामबाड़ों व अखाड़ों से जुलूस निकली वहीं शाम को ताजिया जुलूस की धूम रही।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 12:58 AM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 12:58 AM (IST)
सजदे में जाके सिर कटाया हुसैन ने..
सजदे में जाके सिर कटाया हुसैन ने..

शिवहर। त्याग एवं बलिदान का पर्व मुहर्रम बड़ी सिद्दत के साथ शुक्रवार को मनाया गया। इस दौरान अल्लसुबह विभिन्न इमामबाड़ों व अखाड़ों से जुलूस निकली वहीं शाम को ताजिया जुलूस की धूम रही। इस दौरान जहां परंपरागत हथियारों का प्रदर्शन किया गया। वहीं करतबवाजों ने अपनी कलाबाजी से लोगों को रोमांचित कर दिया। वहीं इस दौरान कव्वाली एवं शेरो शायरी का शोर भी सुनाई देता रहा।

मुहर्रम की बाबत नसीर अहमद खान एवं मो. अशरफ ने बताया कि यह हिजरी सन का पहला महीना है। इसे अल्लाह का महीना भी कहते हैं। मुहर्रम में हजरत इमाम हुसैन की याद में मातम मनाने की परिपाटी है। क्योंकि बताते हैं कि हजरत इमाम हुसैन ने इस्लाम की रक्षा के लिए कर्बला के मैदान में अपनी जान गंवा दी। उसी क्षण को याद में मुहर्रम मनाते हैं। - 90 में 83 ताजिओं का हुआ मिलान - शिवहर में 7 ताजिओं का आज होगा मिलान शिवहर नगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार राय ने बताया कि क्षेत्र में 19 ताजिया का मिलान अलग अलग स्थानों पर संपन्न हो गया जबकि शेष 7 का मिलान आज शनिवार को होगा। वहीं तरियानी थानाध्यक्ष गोरख राम ने बताया कि थाना क्षेत्र में 12 ताजिया एवं 14 महावीरी झंडा बने थे। पिपराही थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि 12 ताजियों का, पुरनहिया थानाध्यक्ष दिनेश तिवारी के अनुसार 10 ताजिए का, श्यामपुर भटहां थानाध्यक्ष सुजीत कुमार के अनुसार 16 ताजिओं का, तरियानी छपरा थानाध्यक्ष देवकुमार तिवारी के अनुसार 5 ताजिए एवं हिरम्मा थानाध्यक्ष राकेश कुमार के अनुसार थाना क्षेत्र में कुल 9 ताजिया बनाए गए थे जबकि 3 महावीरी झंडा भी बनाए गए जिसका विभिन्न रैन स्थलों पर मिलान किया गया वहीं मौके पर मेला भी लगा। जिसमें लोगों ने जमकर खरीदारी भी की। वहीं इस दौरान सुरक्षा को लेकर व्यापक प्रबंध किए गए थे

chat bot
आपका साथी