कुशहर में आंधी-पानी के बीच धू-धू कर जला घर, किसान भी झुलसे

शिवहर। शहर से सटे कुशहर वार्ड पांच में सोमवार की आधी रात बाद आंधी-पानी के बीच अचानक लगी आग में किसान किशुन राय का घर जल गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 11:28 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 11:28 PM (IST)
कुशहर में आंधी-पानी के बीच धू-धू कर जला घर, किसान भी झुलसे
कुशहर में आंधी-पानी के बीच धू-धू कर जला घर, किसान भी झुलसे

शिवहर। शहर से सटे कुशहर वार्ड पांच में सोमवार की आधी रात बाद आंधी-पानी के बीच अचानक लगी आग में किसान किशुन राय का घर जल गया। अगलगी की इस घटना में दो भैंस समेत चार मवेशी भी जिदा जल गए। जबकि आग बुझाने के क्रम में किसान किशुन राय भी झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बताई गई है। अगलगी की इस घटना में चार मवेशी, हजारों का भूसा, अनाज, उपस्कर व घर समेत लाखों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। बताया गया हैं कि, कुशहर वार्ड पांच स्थित आवासीय घर के पास किशुन राय का मवेशी घर है। सोमवार की रात उन्होंने मच्छरों से बचाव के लिए अन्य दिनों की तरह आग का घुर लगा दिया। वहीं मवेशी घर के पास स्थित कमरे में वह खुद सो गए। इसी बीच तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। तेज हवा के चलते घुर से निकली आग की चिन्गारी पहले भूसा घर में और फिर अनाज घर में फैली। इसके बाद आग ने पूरे घर को अपनी आगोश में ले लिया। आग की लपटों से चारों मवेशी घिर गए। जबतक वह आग पर काबू पाने का प्रयास करते तबतक चार मवेशियों की जलने से मौत हो चुकी थी। वहीं वह खुद झुलस गए। इस दौरान मवेशी, अनाज और घर धूं-धूं कर जल गया। आधी रात और आंधी-पानी की वजह से आसपास के लोगों को भी घटना की जानकारी देर से मिली। घटना में जख्मी किसान का इलाज जारी है। वहीं किसान समेत स्वजनों में मायूसी है।

chat bot
आपका साथी