देश की एकता और अखंडता में बापू और शास्त्री का अहम योगदान

शिवहर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर शिद्दत से याद किया गया। शहर के महात्मा गांधी नगर भवन स्थित बापू की प्रतिमा स्थल पर सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 12:02 AM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 12:02 AM (IST)
देश की एकता और अखंडता में बापू और शास्त्री का अहम योगदान
देश की एकता और अखंडता में बापू और शास्त्री का अहम योगदान

शिवहर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर शिद्दत से याद किया गया। शहर के महात्मा गांधी नगर भवन स्थित बापू की प्रतिमा स्थल पर सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि देश की एकता और अखंडता में बापू और शास्त्री का अहम योगदान दिया। भारत की आजादी में बापू ने बड़ी भूमिका का निर्वहन किया तो आजादी के बाद शास्त्री ने देश को नई दिशा दी। मौके पर सांसद रमा देवी, पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा, पूर्व जिला पार्षद अजब लाल चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार पांडेय, जिला मंत्री डॉ. नूतन सिंह, जिला उपाध्यक्ष राम कृपाल शर्मा, नंद किशोर चौधरी, विनय कुमार सिंह, महामंत्री अनिल सिंह, जिला मंत्री डा. नूतन सिंह, राजेश कुमार राजू, नगर मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुनीता चौधरी, किसान मोर्चा अध्यक्ष रामनाथ सुमन, महामंत्री पंकज पाण्डेय, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के जिला संयोजक जितेंद्र सिंह, अरविद चौधरी, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पाण्डेय महामंत्री गोपाल कुमार, रवि कुमार भास्कर, डा. राम बहादुर प्रसाद गुप्ता, अशोक चंद्रवंशी,दिनेश प्रसाद, रत्नेश सोनी, बिदू पटेल व मुकेश कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे। उधर, गांधी जयंती के अवसर पर डीएम सज्जन राजशेखर ने महात्मा गांधी नगर भवन परिसर स्थित बापू की प्रतिमा पर श्रद्धा के पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद सह रेडक्रास के सचिव अजब लाल चौधरी, उप विकास आयुक्त विनोद दुहन, अपर समाहर्ता शम्भु शरण, जिला योजना पदाधिकारी कुमार उमाशंकर, वरीय उप समाहर्ता अल्लामा मोख्तार, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कुमार विवेकानंद, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विनोद कुमार, एसडीओ मो. इश्तियाक अली अंसारी, एसडीपीओ संजय कुमार पांडे, एएसडीओ विनीत कुमार समेत कई अधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी