किसके लिए होगा मंगल और किसके लिए अमंगल, फैसला आज

शिवहर। पंचायत चुनाव के तहत जिले की डुमरी कटसरी प्रखंड में हुए मतदान के बाद इलाके के 847 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मंगलवार को होगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 11:23 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 11:23 PM (IST)
किसके लिए होगा मंगल और किसके लिए अमंगल, फैसला आज
किसके लिए होगा मंगल और किसके लिए अमंगल, फैसला आज

शिवहर। पंचायत चुनाव के तहत जिले की डुमरी कटसरी प्रखंड में हुए मतदान के बाद इलाके के 847 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मंगलवार को होगा। मंगलवार का दिन किसके लिए मंगलकारी और किसके लिए अमंगलकारी होगा यह चुनाव परिणाम के बाद स्पष्ट हो जाएगा। शहर स्थित श्रीनवाब हाइ्रस्कूल में मंगलवार की सुबह आठ बजे प्रशासनिक व्यवस्था के बीच मतों की गिनती शुरू होगी। इसके तहत मुखिया व सरपंच के आठ-आठ, जिला परिषद के एक, पंसस के 11, पंच के 41 व वार्ड सदस्य पद के 19 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला होना है। 32 वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है।

जिला परिषद सीट पर कांटे की लड़ाई:::

शिवहर : जिला परिषद क्षेत्र संख्या पांच डुमरी कटसरी में कांटे की लड़ाई है। यह सीट जिले का सर्वाधिक चर्चित और प्रतिष्ठित सीट रहा है। पूर्व हिस्ट्रीशीटर श्रीनारायण सिंह की वजह से यह सीट हर चुनाव में सुर्खियों में रहा है। पिछले चुनाव में श्रीनारायण सिंह खुद जिला पार्षद बने थे। वह भी जेल में रहते हुए। सजा मिलने के बाद उन्होंने इस्तीफा देकर उपचुनाव में भतीजे नवनीत कुमार सिंह को जिला पार्षद बनाया था। विधानसभा चुनाव के दौरान अक्टूबर 2020 में श्रीनारायण सिंह और जून में उनके भाई नवल सिंह की हत्या के बाद यह परिवार दहशत में है। लिहाजा, इस बार निवर्तमान जिला पार्षद नवनीत ने भी यह सीट छोड़ दी। इस सीट से इस बार श्रीनारायण सिंह परिवार का कोई सदस्य मैदान में नहीं है। मनोरमा त्रिवेदी लगातार चौथी बार मैदान में है। पूर्व जिप अध्यक्ष शिल्पी देवी के पति विजय कुमार सिंह उर्फ छोटा विजय भी इस बार मैदान में है। पूर्व जिप अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार भी इस बार सीट बदलकर डुमरी कटसरी से किस्मत आजमा रहे है। मैदान में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रहे राजीव कुमार सिंह के अलावा अमीरा सहनी, अजय कुमार, धीरेंद्र कुमार मिश्र, नितेश कुमार सिंह, मनाउल्लाह अंसारी, मधु देवी, मनोरमा देवी, मो. जिकरुल्लाह, विजय कुमार सिंह व संतोष कुमार सिंह की किस्मत का फैसला मंगलवार को होगा। पति की मौत के बाद साधना ने दिखाई हिम्मत

डुमरी कटसरी प्रखंड की नयागांव पूर्वी पंचायत पूर्व हिस्ट्रीशीटर श्रीनारायण सिंह की परंपरागत सीट रही है। इस सीट से श्रीनारायण सिंह व उनके परिवार के सदस्य मुखिया रहे है। पिछली बार श्रीनारायण सिंह की मां मुखिया चुनी गई थी। पहले श्रीनारायण सिंह और बाद में नवल सिंह की हत्या से मर्माहत मां इस बार चुनावी मैदान में नहीं थी। जबकि, नवल सिंह की पत्नी साधना देवी ने हिम्मत दिखाई। वह इस बार मैदान में है। अगर वह जीत दर्ज करती हैं तो श्रीनारायण सिंह परिवार को पांचवी बार पंचायत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। वहीं श्यामपुर पंचायत की मुखिया पद पर सुधा प्रभात जीतती है तो वह चौथी बार जीत का माला पहनेगी।

chat bot
आपका साथी