दिल्ली के प्रतापनगर में जल कर शिवहर के युवक की मौत

शिवहर। दिल्ली के प्रतापनगर आजाद मंडी स्थित एक कॉस्मेटिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी में शनिवार को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 11:29 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 11:29 PM (IST)
दिल्ली के प्रतापनगर में जल कर शिवहर के युवक की मौत
दिल्ली के प्रतापनगर में जल कर शिवहर के युवक की मौत

शिवहर। दिल्ली के प्रतापनगर आजाद मंडी स्थित एक कॉस्मेटिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी में शनिवार को आग लगने से शिवहर के एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो अन्य झुलस गए। उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। मृतक शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के सुरगाही गाव निवासी राजा साह का पुत्र उपचन कुमार (22) था। हालाकि, शव के पूरी तरह जलने के चलते उसकी पहचान नहीं हो सकी है। साथियों की पुष्टि के बाद पहचान के लिए दिल्ली पुलिस के बुलावे पर राजा साह शनिवार की शाम दिल्ली के लिए रवाना हुए। बताया गया है कि शव का डीएनए टेस्ट किया जाएगा। जख्मी सुशील कुमार और भूषण सहनी भी सुरगाही के रहनेवाले हैं। उपचन की मौत की खबर के बाद गाव में कोहराम मच गया है। जख्मी युवकों के स्वजन भी सशंकित हैं।

जख्मी साथियों ने मुखिया को फोन कर दी जानकारी : उपचन कुमार अपने दोनों साथियों सुशील और भूषण के साथ तीन साल से आजाद मार्केट स्थित कॉस्मेटिक कंपनी में काम करता था। तीनों साथ में ही रहते थे। शनिवार को काम के दौरान केमिकल रिसाव से आग लग गई। अफरातफरी के बीच तकरीबन 40 मजदूर भाग निकले। घटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में भी कई मजदूर झुलस गए। इसमें बुरी तरह झुलसे उपचन की मौत हो गई। सुशील और भूषण ने शनिवार को पंचायत के मुखिया मो. तारा को फोन कर घटना की जानकारी दी। मुखिया ने दिल्ली में रह रहे अपने स्वजन से गुलजार बाजार थाने का नंबर लेकर पुलिस अधिकारी से बात की। पुलिस ने एक युवक की मौत की पुष्टि की। बताया कि शव पूरी तरह जल चुका है। इसके चलते पहचान नहीं हो सकी है। घायलों के दावे के बाद पुलिस ने देर शाम उपचन कुमार के पिता से संपर्क साधा।

chat bot
आपका साथी